पुजारा 2024 के काउंटी सीजन में ससेक्स के लिए खेलेंगे ससेक्स के लिए उनका तीसरा सीजन

Updated on 14-12-2023 02:16 PM

चेतेश्वर पुजारा 2024 के काउंटी सीजन में ससेक्स की टीम से खेलेंगे। उन्होंने काउंटी के शुरुआती 7 मैचों के लिए ससेक्स से करार किया है। ससेक्स ने दूसरे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेनियल ह्यूज को भी टीम में शामिल किया है। पुजारा का काउंटी में ससेक्स के लिए तीसरा सीजन है। पुजारा ने अब तक ससेक्स के लिए 18 चैंपियनशिप मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 64.24 की औसत से 1,863 रन बनाए हैं।

उन्होंने इस दौरान आठ शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं डर्बीशायर के खिलाफ 2022 में काउंटी में अपना सर्वोच्च स्कोर 231 रन बनाया था। उन्होंने टॉम हैन्स के साथ 351 रनों की साझेदारी की थी। 2023 में ससेक्स के लिए पुजारा का उच्चतम स्कोर 151 रन था। यह पारी उन्होंने ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ खेली थी, जिसमें 20 चौके और दो छक्के शामिल थे।

पुजारा ने एक बयान में कहा, 'मैंने पिछले सीजन में होव में काफी काफी बढ़िया समय बिताया है। ससेक्स परिवार के साथ एक बार फिर से जुड़ना काफी अच्छा अनुभव है। मैं टीम में शामिल होने और इसकी सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।'

ससेक्स के मुख्य कोच ने पुजारा को बेहतर इंसान बताया
ससेक्स के मुख्य कोच पॉल फारब्रेस ने कहा, 'मुझे खुशी है कि चेतेश्वर सीजन के पहले दो महीनों के लिए फिर से होव लौट रहे हैं। वह न केवल एक अच्छे खिलाड़ी हैं बल्कि बेहतर इंसान भी हैं। उनका अनुभव हमारी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है।'

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट में नहीं चुना गया है
पुजारा को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीके दौरे की आखिरी में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा को स्कॉयड में शामिल नहीं किया गया है। पुजारा ने अपना आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में जून में खिलाफ खेला था।

पुजारा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
35 वर्षीय दाएं हाथ के बैटर चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था। वह पहली पारी में 14 और दूसरी पारी में 27 रन ही बना सके थे। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से कुल 7195 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन है। इसके अलावा उन्होंने 5 वनडे में 51 रन बनाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.