कोंडागांव में 3 मार्च को चलाया जायेगा पल्स पोलियो अभियान

Updated on 20-02-2024 05:09 PM

कोण्डागांव । जिले के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च को कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयोजित किया जायेगा। इसके लिए कलेक्टर के अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में जिले के नोडल अधिकारी डॉ. रूद्र कश्यप द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 3 मार्च को पल्स पोलियो अभियान पूरे जिले में चलाया जाना है। जिसमें 0 से 5 वर्षीय सभी बच्चों को पल्स पोलियो ड्राॅप पिलाया जाना है। जिसके प्रथम दिवस में बुथ के द्वारा तथा अन्य दो दिवस 04 एवं 05 मार्च में गृह भेंट कर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जाना है। इसके लिए जिले में पल्स पोलियो पिलाये जाने हेतु 74110 बच्चों को लक्षित किया गया है।

इस अभियान हेतु जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रचार-प्रचार किया जा रहा है। इस हेतु कलेक्टर द्वारा सभी विभागों से समन्वयक कर शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचो, वार्ड पंच, स्वयं सेवी संगठनों, नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित कर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग प्राप्त करने हेतु कहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिको से अपील की गयी है कि सभी 0 से 05 वर्ष के सभी बच्चों को 03 मार्च को पल्स पोलियो बुथ पर लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.