बिना तलाक दूसरी शादी करने पर कपल को सजा:सुप्रीम कोर्ट बोला- पहले 6 महीने पति तो दूसरे 6 महीने पत्नी जेल में रहेगी

Updated on 16-07-2024 01:09 PM

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (15 जुलाई) को एक महिला और उसके दूसरे पति को दो शादी करने के आरोप में 6-6 महीने जेल की सजा सुनाई है। हालांकि कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि कपल की यह सजा एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग होगी।

जस्टिस सीटी रविकुमार और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने अपने फैसले में कहा है कि पहले महिला का दूसरा पति छह महीने जेल में रहेगा। सजा पूरी होने के दो हफ्ते के भीतर पत्नी को खुद को पुलिस के हवाले करना होगा।

कपल का एक छह साल का बच्चा है जिसकी देखभाल को ध्यान में रखते हुए, अलग-अलग सजा का प्रावधान किया गया है।

अपराध की प्रकृति कठिन इससे समाज पर प्रभाव पड़ेगा- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ सुनवाई करते हुए सुनाया है। जिसमें बिना तलाक के दूसरा विवाह करने के आरोप में कपल की जेल की सजा को पर रोक लगा दी थी।

मद्रास हाइकोर्ट ने कपल को अदालत उठने तक कारावास और 20,000 रुपए जुर्माना भरने की सजा सुनाई थी। सप्रीम कोर्ट ने बिना तलाक लिए दूसरा विवाह करने को कठोर अपराध माना। साथ ही 6-6 महीने की सजा के साथ जुर्माने की राशि 20,000 से घटाकर 2000 कर दी।

क्या है पूरा मामला
याचिकाकर्ता का आरोप है कि पहली आरोपी जो उसकी पत्नी थी, ने तलाक की कार्यवाही पूरी किए बिना दूसरी शादी कर ली। महिला का दूसरा पति मामले का दूसरा आरोपी है।

महिला के पहले पति ने कपल के साथ महिला के माता-पिता को भी अपराध में बढ़ावा देने के लिए आरोपी बनाया था।

ट्रायल कोर्ट ने महिला के माता-पिता को बरी कर दिया, लेकिन दोनों अन्य आरोपियों को IPC की धारा 494 के तहत 1-1 साल के कारावास की सजा और 2000 रुपए का जुर्माना लगाया।

इसके बाद मामला सेशन कोर्ट में पहुंचा जहां दोनों आरोपियों को बरी कर दिया गया। जिसके बाद महिला के पहले पति ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.