पंजाब कांग्रेस की मिशन-2027 की तैयारी शुरू:प्रभारी बघेल की अगुआई जल्दी बैठक होगी शुरू, सारे बड़े नेता मौजूद

Updated on 13-03-2025 12:17 PM

पहले हरियाणा और फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली असफलता के बाद पंजाब कांग्रेस ने दो साल बाद यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। मिशन-27 के लिए आज पार्टी के नए प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में पंजाब कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली में बैठक शुरू होने वाली है। मीटिंग के लिए पंजाब के बडे़ नेता पहुंचना शुरू हो गए हैं। जिनमें चरणजीत सिंह चन्नी, सुखविंदर सिंह रंधावा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा समेत कई नेता शामिल है। इस बैठक में राज्य के हालात पर फीडबैक लिया जाएगा और पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी पर ब्रेक लगाने की रणनीति तैयार की जाएगी। कुछ दिन पहले खुद प्रभारी को गुटबाजी के मुद्दे पर सफाई देनी पड़ी थी। इसके अलावा पार्टी प्रधान बदलने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

लोकसभा चुनाव के नतीजों ने जगाई उम्मीदें

कांग्रेस के लिए पंजाब राज्य काफी अहम है। क्योंकि यहां पार्टी का मजबूत आधार है। भले ही 2022 में पार्टी राज्य की सत्ता से बाहर हो गई। लेकिन 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों ने पार्टी में नया जोश भर दिया है। कांग्रेस ने राज्य की 13 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि राज्य की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को तीन सीटें मिलीं।

वहीं, अकाली दल को एक सीट, निर्दलीयों को दो सीटें मिलीं। भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई। हालांकि, वोट प्रतिशत के मामले में भाजपा तीसरे स्थान पर जरूर पहुंच गई। जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा में कांग्रेस को पांच और भाजपा को पांच सीटें मिलीं।

अब तो गुटबाजी पर वर्कर पूछ रहे सवाल

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी कोई नया मुद्दा नहीं है। लेकिन यह सवाल जब कार्यकर्ता ही पार्टी नेताओं से करने लगे तो यह चीज और भी अहम हो जाती है। दरअसल ‘जुड़ेगा ब्लॉक, जीतेगी कांग्रेस’ मुहिम कांग्रेस ने इन दिनों शुरू की गई है। डेराबस्सी में एक कार्यकर्ता ने सीनियर नेताओं की मौजूदगी में गुटबाजी को लेकर उठा दिया।

इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि गुट हमेशा बनते आए हैं और आगे भी बनते रहेंगे। लेकिन इसी गुटबाजी और आपसी लड़ाई ने पिछले चुनाव में कांग्रेस की सीटें 58 से घटाकर 18 कर दी थीं। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस ही एकमात्र राज्य इकाई है जहां प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी नेता के बीच कोई मतभेद नहीं है।

दिल्ली चुनाव हारते ही बदले प्रभारी

पंजाब कांग्रेस ने जनवरी 2024 में दिल्ली के नेता देवेंद्र यादव को पंजाब का प्रभारी लगाया गया था। भले ही पार्टी लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर पाई है। लेकिन पार्टी के सीनियर नेताओं को इकट्‌ठे करने में वह भी विफल रहे । उनके कार्यकाल में नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई बड़े नेता पार्टी आफिस या मंच पर साथ नहीं दिखे।

जबकि दिल्ली चुनाव में देवेंद्र यादव खुद ही चुनाव हार गए थे। इसके तुरंत बाद पंजाब के प्रभारी बदले गए। वहीं, इस बार पार्टी के सीनियर नेता भूपेश बघेल को कमान सौंपी गई है। उन्होंने 24 फरवरी को अमृतसर में गोल्डन टैंपल समेत सभी धार्मिक स्थानों पर माथा टेककर अपना कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने 25 फरवरी को चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं से मीटिंग की। इसके बाद आज मीटिंग होने जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.