पंजाब को अपने ही इस खिलाड़ी से सबसे अधिक खतरा! बल्ले से बनाए सिर्फ 126 रन, गेंद से लुटा दिए 161 रन

Updated on 29-05-2025 01:23 PM
नई दिल्ली: IPL 2025 कई खिलाड़ियों के लिए वर्दान बनकर आया, वहीं कुछ खिलाड़ियों के लिए यह काल बन गया है। उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं मार्कस स्टोइनिस, जिनके लिए IPL 2025 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं कहा है। स्टोइनिस जैसे प्लेयर्स से किसी भी टीम को काफी ज्यादा उम्मीदें रहती हैं। इस सीजन वह पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा है। टीम ने उन्हें 11.00 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। पंजाब किंग्स ने भले ही इस सीजन टॉप पर फिनिश किया है, लेकिन स्टोइनिस का फॉर्म अभी भी टीम के लिए चिंता का विषय है।

मार्कस स्टोइनिस का IPL 2025 में कैसा रहा है प्रदर्शन

मार्कस स्टोइनिस ने IPL 2025 में 10 मुकाबले खेले हैं। जहां उन्होंने सिर्फ 126 रन बनाए हैं। हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 193.85 के स्ट्राइक रेट और 31.50 के औसत से रन बनाए हैं। मार्कस स्टोइनिस ने गेंदबाजी में भी काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मैचों एक भी विकेट नहीं झटका है।
वहीं 161 रन खर्च कर दिए हैं। उनकी इकोनॉमी इस सीजन 12.23 की है। उनका खराब प्रदर्शन उनकी टीम के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। प्लेऑफ से पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम उम्मीद कर रही होगी कि स्टोइनिस बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दें।

प्लेऑफ में पहुंची पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने इस सीजन काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 मैचों में 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं उनकी टीम लीग स्टेज में 19 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। पंजाब किंग्स ने साल 2014 के बाद पहली बार टॉप 4 में फिनिश किया है। उस सीजन उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम इस बार आए मौके को गंवाना नहीं चाहेगी। पंजाब किंग्स की टीम में हर वो चीज मौजूद है एक चैंपियन टीम में होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की वनडे सीरीज से भारतीय टीम 2027…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर कदम…
 27 September 2026
साउथेम्प्टन: भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट निकाले और ससेक्स को हैंपशायर पर शानदार जीत दिलाई। उन्होंने पहली पारी में…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
 26 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
 26 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
Advt.