पंजाब ने IPL प्लेऑफ का तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया

Updated on 30-05-2025 01:17 PM

IPL-18 के क्वालीफायर-1 में गुरुवार को पंजाब ने IPL प्लेऑफ का तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया। बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने जंप करके एक हाथ से कैच लपका। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने सिक्स लगाकर मैच जिताया और टीम को 9 साल बाद फाइनल में पहुंचा दिया।

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 101 रन पर सिमट गई। जवाब में बेंगलुरु के फिल सॉल्ट की फिफ्टी की बदौलत टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

फैक्ट्स और रिकॉर्ड्स...

  • IPL प्लेऑफ के इतिहास में अब तक केवल एक बार ऐसा हुआ है जब 140 से कम का स्कोर डिफेंड किया गया हो। यह कारनामा मुंबई इंडियंस ने किया था, जब उन्होंने 2017 के फाइनल में 129/8 का स्कोर बचाया था।
  • पंजाब किंग्स ने IPL इतिहास में अपना चौथा सबसे छोटा टोटल बनाया। टीम 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ 73 रन पर सिमट गई थी।
  • पंजाब ने IPL प्लेऑफ में सबसे कम ओवर में आउट होने वाली टीम बनी। PBKS आज (14.1 ओवर) में ऑलआउट हो गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम था, जो 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16.1 ओवर में सिमट गई थी।
  • पंजाब किंग्स के लिए एक ही सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब प्रभसिमरन सिंह ने अपना नाम शामिल कर लिया है। शॉन मार्श ने यह कारनामा दो बार किया, पहली बार 2008 में जब उन्होंने ऑरेंज कैप जीती थी, और फिर 2011 में। ग्लेन मैक्सवेल ने 2014 में ऐसा किया था। इसके बाद केएल राहुल ने लगातार चार सीजन (2018, 2019, 2020, 2021) में 500 से अधिक रन बनाए। 2025 में प्रभसिमरन के अलावा पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर भी ऐसा कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की वनडे सीरीज से भारतीय टीम 2027…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर कदम…
 27 September 2026
साउथेम्प्टन: भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट निकाले और ससेक्स को हैंपशायर पर शानदार जीत दिलाई। उन्होंने पहली पारी में…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
 26 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
 26 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
Advt.