इस चूक के चलते हारी पंजाब किंग्स, गब्बर ने मानी गलती तो केएल राहुल का बड़बोलापन सुनिए

Updated on 29-04-2023 08:02 PM
मोहाली: लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ आईपीएल के विशाल स्कोर वाले मैच में 56 रन से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि उनकी टीम को फालतू रन देने का खामियाजा भुगतना पड़ा। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर लखनऊ ने पांच विकेट पर 257 रन बनाए जो आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। जवाब में पंजाब की टीम एक गेंद बाकी रहते 201 रन पर आउट हो गई।

धवन ने कहा, ‘हमने बहुत रन फालतू दिये जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की रणनीति भी गलत साबित हुई। साथ ही एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को लेकर उतरने का प्लान भी नहीं चला जबकि केएल राहुल ने एक अतिरिक्त स्पिनर उतारा था। मैने कुछ बदलने की कोशिश की जो आज नहीं चली लेकिन कोई बात नहीं। मेरे लिए यह अच्छा सबक है और अब मजबूती से वापसी करूंगा।’

दूसरी ओर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का मानना था कि अगर आज वह इस मैच में चेज कर रहे होते तो लक्ष्य साध जाते। बकौल राहुल, 'आखिरी गेम थोड़ा खराब था और एक टीम के रूप में हमें काफी झटका लगा, जिसे ठीक करने के लिए हमारे पास तीन या चार दिन का ब्रेक था। सभी ने क्रिकेट से अपना दिमाग हटा लिया और बस आराम किया। जाहिर है जब हम घर वापस खेलते हैं, तो विकेट अलग और चुनौतीपूर्ण होते हैं और जब आप इस तरह के विकेटों पर खेलने आते हैं, तो आप एक बल्लेबाज के रूप में उत्साहित हो जाते हैं। हमारे पास काइल, पूरन और स्टोइनिस सरीखे तीन पावर-हिटर हैं और फिर ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनके आसपास बल्लेबाजी कर सकते हैं। हम सिर्फ परिस्थितियों में खिलाड़ियों का उपयोग करने की कोशिश करते हैं और देखते हैं कि हम उनसे सर्वश्रेष्ठ कैसे प्राप्त कर सकते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.