पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन 18 घंटे बाद रिहा:घर पर नजर उतारी गई, मां के गले लगकर अंदर गए, बोले- कानून का हमेशा सम्मान

Updated on 14-12-2024 01:53 PM

पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए। उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी उन्हें लेने जेल पहुंचे थे। अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे। रिहाई के बाद अल्लू गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे।

इसके बाद 9 बजे के करीब अल्लू हैदराबाद स्थित अपने घर पहुंचे। घर पर उनकी नजर उतारी गई। मां के गले लगकर वह अंदर गए। परिवार वालों से मुलाकात की। उसके बाद दोबारा बाहर आए और मीडिया से बातचीत की।

मैं मामले की जांच में दखल नहीं दूंगा- तेलंगाना सीएम 

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘कानून अपना काम करेगा। मैं मामले की जांच में दखल नहीं दूंगा। भगदड़ में हुई मौत के कारण पुलिस ने कार्रवाई की है।

13 दिसंबर को दोपहर अल्लू अरेस्ट हुए, शाम तक बेल मिली 

अल्लू को 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि 4 दिसंबर को वे हैदराबाद में पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे। इससे वहां भीड़ जमा हुई और भगदड़ मची गई थी। एक महिला की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे।

गिरफ्तारी के बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। अल्लू ने अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील की थी।

शाम 5 बजे उन्हें 50 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसी दौरान अल्लू को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था। वहां उन्हें क्लास-1 बैरक में रखा गया था।

उम्मीद जताई गई थी कि अल्लू शुक्रवार रात ही रिहा किए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। जेल प्रशासन कोर्ट की ऑर्डर कॉपी नहीं मिलने की बात कही थी।

अल्लू के वकील ने कहा- अल्लू अर्जुन को अब रिहा किया गया है। जेल प्रशासन को हाईकोर्ट के ऑर्डर की कॉपी दी गई थी, लेकिन उन्हें पहले रिहा नहीं किया गया था। ये अवैध हिरासत है, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। जेल प्रशासन को जवाब देना होगा।

अल्लू अर्जुन से मिलने पहुंचे स्टार्स

अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार पहुंचे। इस दौरान उनके साथ फिल्म के प्रोड्यूसर वाई रवि शंकर और नवीन यरनेनी भी मौजूद थे। इसके अलावा एक्टर विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और नागा चैतन्य भी अल्लू अर्जुन से मिलने पहुंचे।

अल्लू ने कहा था- पुलिस ने नाश्ता तक नहीं करने दिया

शुक्रवार को अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई थी। एक्टर ने दावा किया था कि पुलिस ने नाश्ता खत्म नहीं करने दिया। कपड़े भी बदलने नहीं दिए। अल्लू का एक वीडियो भी सामने आया था।

इसमें वे घर से नीचे उतरकर पार्किंग में आते हैं। वहां उनका नौकर दौड़कर आता है और चाय और पानी देता है। वे वीडियों में चाय पीते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी दिखाई देती हैं। अल्लू पत्नी को समझाते हैं। इसके बाद उन्हें पुलिस अपने साथ ले जाती हैं।

अल्लू पर BNS की धारा 105, 118 (1) के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने अल्लू अर्जुन को पहले उनके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनका बयान दर्ज किया गया था। फिर उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए उस्मानिया अस्पताल ले गए थे। इस दौरान उनके ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

अल्लू अर्जुन के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह गैर जमानती धारा है। अल्लू के निजी बॉडीगार्ड संतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हाईकोर्ट में अल्लू के वकील शोक रेड्डी ने बचाव में शाहरुख की फिल्म रईस केस का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, 'गुजरात में प्रमोशन के दौरान खान ने भीड़ पर टी-शर्ट फेंके थी। इसके बाद भगदड़ मची थी। इस मामले में एक्टर पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया था।' वकील ने कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख को राहत दी थी।

अल्लू की गिरफ्तारी पर वरुण धवन ने कहा, ‘हर चीज एक्टर अपने ऊपर नहीं ले सकता। हम उन लोगों को समझा सकते हैं, जो हमारे आसपास हैं। यह जो हादसा हुआ है, वह बहुत दर्दनाक है। मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हम सिर्फ एक इंसान को दोष नहीं दे सकते।’

मृतक के पति ने कहा- भगदड़ में अल्लू की जिम्मेदारी नहीं 

मृतक रेवती के पति भास्कर ने कहा था कि उन्हें अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं केस वापस लेना चाहता हूं। भगदड़ मचने में अल्लू की सीधे कोई जिम्मेदारी नही है। वह अपनी पत्नी और बच्चों को प्रीमियर शो दिखाने ले गया था। अचानक लोग अल्लू अर्जुन को देखने आगे बढ़ गए। उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

थिएटर प्रबंधन ने कहा- फिल्म के प्रीमियर में अल्लू आने की सूचना पुलिस को दी थी

थिएटर प्रबंधन ने दावा किया है कि उन्होंने एक्टर के पुष्पा-2 के प्रीमियर से दो दिन पहले ही पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। इसके बावजूद, पुलिस ने इंतजाम नहीं किए। उधर, पुलिस का कहना है कि थिएटर ने कोई जानकारी नहीं दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.