'पुष्पा 2' की आहट! 'सिंघम अगेन' ने लगाया जोर, बुधवार को फिर बढ़ी कमाई, 'भूल भुलैया 3' भी जस की तस
Updated on
21-11-2024 02:19 PM
'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज को अब बस 14 दिन बचे हैं। अल्लू अर्जुन की इस सीक्वल फिल्म का इंतजार पूरे देश के सिनेमाघरों को है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार करेगी। लेकिन इस तूफान की आहट के बीच 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' ने भी पूरा जोर लगा दिया है। मंगलवार के बाद बुधवार को 20वें दिन भी अजय देवगन की फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। जबकि कार्तिक आर्यन की फिल्म भी मजबूती से टिकी हुई है।
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी 'सिंघम अगेन' हो या अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी 'भूल भुलैया 3', दोनों को पता है कि उनके पास कमाई करने के लिए अब दो हफ्ते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे ही सही, कोशिश यही है कि अधिक से अधिक धन बटोर लिया जाए। 'सिंघम अगेन' के लिए यह मौका अधिक निर्णायक है, क्योंकि 150 करोड़ के बजट में बनी 'भूल भुलैया 3' पहले ही सुपरहिट हो चुकी है। लेकिन 375 करोड़ की लागत वाली 'सिंघम अगेन' अभी 250 करोड़ से भी बहुत पीछे है।
'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिंघम अगेन' ने बुधवार को रिलीज के 20वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। एक दिन पहले इसने 1.50 करोड़ रुपये कमाए थे। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस एक्शन फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 235.15 करोड़ रुपये है।
'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20
दूसरी ओर, 'भूल भुलैया 3' ने बुधवार को भी मंगलवार के बराबर 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस हॉरर-कॉमेडी की कुल कमाई अब देश में 237.75 करोड़ रुपये है। सुपरहिट साबित हो चुकी इस फिल्म ने अब तक 87.75 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा लिया है। कोशिश यही है कि 'पुष्पा 2' की रिलीज तक लाभ का यह आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंचे।
शुक्रवार को रिलीज हो रहीं दो नई फिल्में, एक री-रिलीज
शुक्रवार, 22 नवंबर को सिनेमाघरों में अजय देवगन की बरसों से अटकी फिल्म 'नाम' रिलीज हो रही है। इसके अलावा अभिषेक बच्चन की 'आई वॉन्ट टू टॉक' भी आ रही है। साथ के साथ सलमान खान और शाहरुख खान की 'करण अर्जुन' को भी री-रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के शोज की संख्या भी घटने वाली है। हालांकि, दोनों नई रिलीज फिल्मों में वह बात नहीं दिख रही है, जिससे 20 दिन पुरानी इन दो फिल्मों को कोई खास नुकसान होगा।
'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' ने 20 दिनों में करीब 358 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। जबकि 'भूल भुलैया 3' ने करीब 365 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…