भोरिंग की पुष्पा साहू बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, स्टोन कटिंग उद्योग से बदली किस्मत

Updated on 18-07-2025 12:06 PM

रायपुर । महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम भोरिंग निवासी श्रीमती पुष्पा साहू ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल पेश की है। महज 10वीं तक शिक्षित श्रीमती साहू ने स्टोन कटिंग एवं पॉलिशिंग उद्योग में सफलता हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि इच्छाशक्ति और मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता संभव है।

श्रीमती साहू ने योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर खादी ग्रामोद्योग विभाग और जिला पंचायत महासमुंद के सहयोग से ऋण हेतु आवेदन किया। प्रक्रिया पूर्ण होने पर कारपोरेशन बैंक, महासमुंद द्वारा उन्हें 35 प्रतिशत अनुदान सहित कुल 25 लाख रुपए की परियोजना राशि स्वीकृत की गई। पहले चरण में 7 लाख रुपए की राशि मशीनों की खरीदी हेतु प्रदान की गई, और उद्योग की प्रगति के अनुसार शेष राशि भी जारी की गई।

वर्ष 2017 में स्थापित ज्योति स्टोन कटिंग एवं पॉलिशिंग उद्योग के माध्यम से श्रीमती साहू वर्तमान में प्रति माह 18 हजार रुपए की बैंक किश्त भर रही हैं और 35 हजार रुपए की मासिक आय अर्जित कर रही हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि उन्होंने अपने परिवार को भी सुरक्षित भविष्य प्रदान किया है।

श्रीमती साहू ने कहा कि यह योजना उनके लिए एक नई दिशा लेकर आई है। आज वे अपने व्यवसाय से आत्मनिर्भर हैं और परिवार के भरण-पोषण में सक्षम हैं। उन्होंने इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया।

यह प्रेरक कहानी बताती है कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.