'पुष्पा' की कमाई पर डाका,चोर उड़ा ले गए लाखों

Updated on 10-12-2024 02:37 PM

भिलाई। मुक्ता सिनेमा में अज्ञात ने सुरक्षा गार्ड को चाकू अड़ाकर पुष्पा 2 शो के रुपए लेकर दो युवक फरार होने का मामला सामने आया है। अज्ञात युवकों ने गार्ड को कमरे में बंदकर आराम से कलेक्शन के रुपए को लेकर भाग निकले। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पांच दिनों से उक्त सिनेमा हाल में पुष्पा 2 हाउसफुल चल रही है। प्रतिदिन कलेक्शन भी भारी भरकम आ रहा है। सोमवार तड़के सुबह 4 बजे लाखों रुपए की लूट अज्ञात ने कर दिया। उक्त रुपए रविवार के अंतिम शो के थे।

 भोर में 4 बजे दो युवक सिनेमाघर के भीतर प्रवेश कर यहां के गार्ड से मारपीट करते हुए चाकू टिकाकर उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद लॉकर की चाबी लेकर 1 लाख 34 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। सुबह जब सिनेमा हाल खुला तो वहां के कर्मियों को घटना की जानकारी हुई। उसके बाद कर्मियों ने सूचना मैनेजर को दी गई। जिसके बाद भिलाई तीन पुलिस थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। खबर लगने पर पुलिस मुक्ता सिनेमा पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान सिनेमा हाल के मैनेजर ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज उपलब्ध कराया है। जिसमें दो युवक दिख रहे है। गार्ड नोहर देवांगन से भी पूछताछ की जा रही है। इस चोरी की वारदात से भिलाई तीन पुलिस संदिग्धों पर पैनी नजर रख पूछताछ करने में जुटी हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर…
 17 August 2026
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक…
 17 August 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित…
 17 August 2026
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,…
 17 August 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश…
 17 August 2026
रायपुर। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड…
 17 August 2026
दुर्ग। समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।यह सम्मान…
Advt.