दारोगा की कैप लगाई और बनाया रील सफाईकर्मी पर केस दर्ज, लखनऊ का सिपाही सस्पेंड

Updated on 05-08-2023 01:59 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दारोगा की कैप लगाए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल होने लगा। थाने में बैठा सामान्य ड्रेस पहना युवक दारोगा की टोपी सर पर लगाए हुए रील में दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही विवाद गहरा गया। मामले की जांच शुरू की गई। वीडियो लखनऊ के हजरतगंज कोतवानी की सुल्तानगंज पुलिस चौकी का पाया गया। चौकी में बैठकर युवक ने दारोगा की कैप पहनकर रील बनाई। आरोपी युवक को चौकी में तैनात सिपाही अंकुर दुबे के साथ अक्सर देखा जाता था। उसकी पहचान सफाई कर्मी शिवा चौरसिया के रूप में हुई। रील वायरल होने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वहीं, सिपाही को सस्पेंड किए जाने की बात कही जा रही है।


वीडियो वायरल होते ही जांच के आदेश

सुल्तानगंज पुलिस चौकी में दारोगा की टोपी लगाए युवक का वीडियो वायरल होते ही पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पुलिस की पीक कैप लगाए पुलिस आउटपोस्ट के भीतर बैठा हुआ है। वह प्रभारी के टेबल के पास बैठकर पोज देता दिख रहा है। उस समय प्रभारी वहां मौजूद नहीं थे। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो अपलोड किया, वह तेजी से वायरल होने लगा।

डीसीपी ने की कार्रवाई


लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की। डीसीपी सेंट्रल जोन अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि वीडियो की जांच में पाया गया कि यह सुल्तानगंज पुलिस चौकी है। इस वीडियो में दिखने वाले शख्स की पहचान शिवा के रूप में हुई है। वह सिपाही अंकुर दुबे के साथ लगातार पुलिस चौकी में आया करता था। मामले की जांच के आदेश एसीपी हजरतगंज को सौंपी गई है। डीसीपी ने कहा कि रिपोर्ट आने बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। तत्काल अंकुर दुबे को सस्पेंड कर दिया है। हजरतगंज कोतवाली से उसे अटैच किया गया है।

अंकुर दुबे के खिलाफ पहले भी कई आरोप लगे हैं। रील का मामला सामने आने के बाद सीनियर अधिकारियों तक इन मामलों को भी पहुंचाया गया है। अब उस पर लगे तमाम आरोपों की जांच की जाएगी। साथ ही, चौकी प्रभारी से इस रील मामले में जानकारी होने या न होने के संबंध में पूछताछ हो रही है। आरोपी पर आईपीसी की धारा 170 के तहत केस दर्ज किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.