पुतिन ने 2 नई परमाणु पनडुब्बियों का किया निरीक्षण, बोले- रूसी सेना को मिलने वाले हैं ऐसे कई हथियार

Updated on 12-12-2023 01:10 PM
मॉस्को: रूस लगातार अपनी सैन्य ताकत को और ज्यादा बढ़ाने में लगा हुआ है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को दो परमाणु पनडुब्बियों के ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। पुतिन ने सेवमाश जहाज निर्माण यार्ड में अलेक्जेंडर थर्ड और क्रास्नोयार्स्क पनडुब्बियों को देखने के लिए उत्तरी शहर सेवेरोडविंस्क का दौरा किया। पुतिन ने इसे रूसी नौसैनिक शक्ति को प्रदर्शित के रणनीतिक प्रयास का एक हिस्सा बताया। पुतिन ने कहा कि दोनों न्यूक्लियर पावर शिप दो अलग-अलग पनडुब्बी सीरीज का हिस्सा थे, जिन्हें रूस तैनात करने जा रहा है। ये जल्द ही प्रशांत क्षेत्र में तैनात कर दिए जाएंगे।

पुतिन ने कहा कि हम रूसी नौसेना की युद्ध तत्परता और सटीकता को आर्कटिक, काला सागर, बाल्टिक सागर, कैस्पियन सागर और दुनिया के महासागरों के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक क्षेत्रों में मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो न्यूक्लियर पनडुब्बी आज आपको सामने आई हैं लेकिन इसे पूर्णता नहीं शुरुआत मानें। ऐसे ही अभी और बहुत से हथियार हमें मिलने वाले हैं।

क्या खास दोनों नई पनडुब्बियों में

रूस की अलेक्जेंडर III, नई बोरेई (आर्कटिक पवन) श्रेणी की परमाणु पनडुब्बियों का हिस्सा है, जो शीत युद्ध के बाद लॉन्च की गई पहली नई पीढ़ी है। पिछले महीने रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि पोत ने परमाणु-सक्षम बुलावा अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। वहीं क्रास्नोयार्स्क लंबी दूरी की उच्च-सटीक मिसाइलों से लैस बहुउद्देश्यीय पनडुब्बियों के यासेन (ऐश ट्री) वर्ग से संबंधित है, जिसके बारे में पुतिन ने कहा कि यह समुद्र और जमीन दोनों लक्ष्यों पर हमला कर सकता है।

व्लादिमीर पुतिन ने बीते हफ्ते ही घोषणा की थी कि वह मार्च में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में फिर से लड़ेगे। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध लड़ रहे सैनिकों से शुक्रवार को कहा कि वह 2024 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में फिर प्रत्याशी बनने जा रहे हैं। बोरिस येलत्सिन से 1999 के आखिरी दिन सत्ता संभालने वाले पुतिन, जोसफ स्टालिन के बाद रूस के किसी अन्य शासक की तुलना में सबसे ज्यादा समय तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। वहीं उनके चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही ये तकरीबन साफ हो गया है कि वह 2030 तक रूस के राष्ट्रपति बने रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.