भेष बदलने में 'माहिर' है पुतिन का सबसे बड़ा दुश्मन, कहां है वैगनर चीफ प्रिगोझिन? बना सबसे बड़ा रहस्य

Updated on 07-07-2023 07:28 PM
मॉस्को: रूस में कुछ समय के लिए विद्रोह की शुरुआत करने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन कई दिनों से दिखाई नहीं दिए हैं। वह कहां हैं इसे लेकर एक बार फिर रहस्य बन गया है। अभी तक कहा जा रहा था कि वह बेलारूस में हैं। लेकिन बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने पुष्टि की है कि प्रिगोझिन बेलारूस छोड़कर रूस जा चुके हैं। हालांकि रूस में भी वह कहां हैं यह भी रहस्य है। इस खबर के आने के बाद प्रिगोझिन की तलाश में उनके ठिकानों पर रेड की जा रही है। रूसी सुरक्षाबलों ने तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें प्रिगोझिन की हवेली की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने प्रिगोझिन से जुड़ी गतिविधियों पर टिप्पणी से मना कर दिया है। लुकाशेंको ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'वह बेलारूस की भूमि पर नहीं हैं।' लुकाशेंको ने ही वैगनर ग्रुप के विद्रोह के दौरान प्रिगोझिन और पुतिन के बीच डील कराई थी। इस डील के मुताबिक प्रिगोझिन रूस छोड़ कर बेलारूस में निर्वासन में रहेंगे। इसके बाद प्रिगोझिन ने मॉस्को की ओर बढ़ रहे अपने सैनिकों को वापस लौटने को कहा था।

कहां गए प्रिगोझिन?
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक प्रिगोझिन से जुड़ा एक बिजनेस जेट बुधवार को सेंट पीटर्सबर्ग से मॉस्कों के लिए उड़ा और फिर गुरुवार को उसे रूस के दक्षिण में देखा गया। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि प्रिगोझिन इसमें बैठे थे या नहीं। लुकाशेंको का कहना है कि वह आने वाले समय में पुतिन से मिलने के लिए वह सहमत हुए हैं और उनके साथ प्रिगोझिन की स्थिति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी साफ कहा है कि प्रिगोझिन पूरी तरह आजाद हैं, पुतिन उन्हें खत्म नहीं करेंगे।

रूप बदलने में माहिर हैं प्रिगोझिन
प्रिगोझिन के गायब होने के बाद उनकी शानदार हवेली पर रूसी सुरक्षा बलों ने छापा मारा। इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर की गई थीं, जिसमें उनकी सोने की छड़ें और बंदूकें मिलीं। एक फोटो में विशाल हथौड़ा देखा जा सकता है, जिस पर लिखा है 'महत्वपूर्ण बातची में उपयोग के लिए।' एक अन्य तस्वीर से पता चलता है कि वैगनर चीफ को रूप बदलने में भी महारत हासिल है। दरअसल उनकी हवेली में एक अलमारी में कई तरह के रंगों के नकली बाल (विग) और दाढ़ी देखने को मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.