गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पहली प्राथमिकता: कलेक्टर

Updated on 15-06-2023 10:26 PM

मनेंद्रगढ़। कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चल रहे कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर दुग्गा ने अधिकारियों से कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। निर्माण कार्य की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। बरसात से पहले अप्रारंभ कार्यों को शीघ्रता से प्रारंभ करें और अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करें।

सभी निर्माण कार्य एक साथ प्रारंभ करें जिससे समयसीमा में कार्य पूर्ण हो सकें। ठेकेदार कार्य में प्रगति लायें और सब इंजीनियर लगातार फ़ील्ड भ्रमण कर कार्य की गुणवत्ता की जाँच करें।

क्रेड़ा विभाग के अधिकारी जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से करें। जेजेएम के कार्यों में प्रचार-प्रसार की कमी है। कुछ लोगों में यह भ्रांति है कि चबूतरा निर्माण कराने का पैसा लगता है। उन्हें बताएँ कि जल जीवन मिशन के कार्यों में चबूतरा या अन्य निर्माण कराने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

जल जीवन मिशन के कार्य - एमसीबी ज़िले के कुल 200 ग्राम पंचायतों के सभी 2020 बसाहटों में घरेलू नल लगाने का कार्य किया जा रहा है। 13 जून की स्थिति में ज़िले में 30 हज़ार 403 घरेलू नल कनेक्शन लगाये जा चुके है।

उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए शुरू की गयी जनकल्याणक़ारी योजना है जिसके माध्यम से सभी नागरिकों तक पीने के लिए स्वच्छ जल की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी। समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता सीबी सिंह, जेजेएम के सब इंजीनियर और ठेकेदार उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.