सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित हो: कलेक्टर चन्द्रवाल

Updated on 16-04-2025 12:53 PM

बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने सभी विभाग प्रमुखों को सुशासन तिहार के अंतर्गत अपने-अपने विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समुचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तीन चरणों में संपन्न होने वाले सुशासन तिहार राज्य सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं विशेष प्राथमिकता वाले कार्य है। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं असावधानी का बिल्कुल भी गुंजाईश नही है।

बैठक में चन्द्रवाल ने सुशासन तिहार के अंतर्गत विभागवार प्राप्त आवेदनों के संख्या के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, नूतन कंवर एवं अजय किशोर लकरा सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में चन्द्रवाल ने विभागवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु तत्काल कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।

उप संचालक समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन आदि के संबंध में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेते हुए इसके निराकरण हेतु शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण की जानकारी संबंधित आवेदकों को अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास अधिकारी को महतारी वंदन योजना के लाभ हेतु प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते समय इसके लिए निर्धारित पात्रता एवं दस्तावेजों का उचित परीक्षण कर इसका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए पेयजल समस्या से संबंधित मांगों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को भी नियमित रूप से अपने-अपने सेक्टर में शामिल गांव का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने को कहा। चन्द्रवाल ने अधिकारियों को जिला स्तर पर निराकरण होने योग्य प्रकरणों का निराकरण जिला स्तर पर करने तथा राज्य स्तर पर निराकरण होने योग्य प्रकरणों को तत्काल राज्य शासन को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में चन्द्रवाल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा आज अपने बालोद जिले के प्रवास के दौरान दिए गए निर्देशों के पालन हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी से जानकारी ली। चन्द्रवाल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा आज जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थानों के निरीक्षण के दौरान व्यवस्था में सुधार हेतु दिए गए निर्देशों के पालन हेतु तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी विभाग के अधिकारियों को दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.