तिमाही नतीजों ने कंपनी को किया गदगद, 250% के डिविडेंड का ऐलान

Updated on 23-10-2022 05:51 PM

कंपनियों की तरफ से दूसरी तिमाही (Q2 Result) के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। इसी दौरान कुछ कंपनियों ने निवेशकों को बोनस और डिविडेंड (Dividend) का तोहफा दिया है। बता दें, नवीन फ्लोरिन (Navin Fluorine) के बोर्ड के सदस्यों ने तिमाही नतीजों के साथ बोनस का ऐलान किया है। योग्य निवेशकों को कंपनी 250 प्रतिशत का डिविडेंड देगी। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट (Record Date) भी फिक्स कर दिया गया है। आइए जानते हैं डीटेल्स - 

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया, “कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की मीटिंग में 2 रुपये के फेसवैल्यू वाले शेयरों पर 5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया गया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी की तरफ से 4 नवंबर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। इस अंतरिम डिविडेंड का भुगतान कंपनी की तरफ से 17 नवंबर 2022 दिन, गुरुवार को या फिर उसके बाद किया जाएगा।” 

तिमाही नतीजों ने किया गदगद

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट रेवन्यू 419.20 करोड़ रुपये का रहा है। जोकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के 339 करोड़ रुपये की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। वहीं, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में भी कंपनी का रेवन्यू 5 प्रतिशत बढ़ा है। साल दर साल के हिसाब से देखें तो कंपनी की EBITDA ग्रोथ में 11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

स्टॉक मार्केट में कैसा है कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन? 

एक साल पहले जिस किसी ने कंपनी के शेयरों पर दांव लगाया होगा उसका रिटर्न 30 प्रतिशत तक बढ़ गया होगा। इस दौरान कंपनी के एक शेयर की कीमत का भाव 3388 रुपये प्रति शेयर 4436 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। इस साल कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 6 महीने पहले कंपनी के शेयरों पर भरोसा जताने वाले लोगों पर 11 प्रतिशत का रिटर्न इस दौरान मिल चुका है। हालांकि, पिछले 1 महीने में कंपनी का शेयर बीएसई में 4.30 प्रतिशत तक टूट गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.