डीएलसीसी व डीएलआरसी की तिमाही समीक्षा बैठक संपन्न

Updated on 21-09-2024 11:35 AM

दुर्ग । जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की तिमाही बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बैंकवार सीडी रेसियों, प्राथमिकता क्षेत्र के वार्षिक साख योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण, मुद्रा, आधार सीडिंग, रू-पे कार्ड, जन सुरक्षा योजनाओं की प्रगति एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की अद्यतन स्थिति, बीमा क्लेम तथा बचत एवं चालू खाते में डिजीटलीकरण सहित विभागीय शासकीय योजनाओं के प्रकरणों की बैंकों द्वारा स्वीकृति की बैंकवार समीक्षा की गई।


कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि प्राथमिकता सेक्टर के प्रकरणों पर बैंकर्स विशेष ध्यान देवें। उन्हांेने कहा कि कृषि अवसंरचना निधि ऋण, उच्च शिक्षा ऋण, हाऊसिंग एवं सर्विस सेक्टर ऋण के साथ ही उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन के प्रकरणों पर भी विशेष फोकस करें बैंकर्स। उन्होंने कहा कि शहरी आवास मेला में सभी बैंकर्स अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करें। विभागों द्वारा बैंकों को प्रेषित प्रकरण लंबित न रखे, प्रकरण रिजेक्ट होने पर बैंक को कारण बताना होगा। पीएम स्व निधि के सभी प्रकरण बैकों द्वारा स्वीकृत किया जाए। कलेक्टर ने एलडीएम को बैंकों के सीडी रेसियों बढ़ाने आवश्यक पहले करने के निर्देश दिये। बैठक में सहायक कलेक्टर एम.भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, एलडीएम  पी.वी.आर.एस. प्रकाश राव, विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.