संजू सैमसन की जगह पर सवाल, पेस अटैक हुआ कमजोर, तीसरे T-20I में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

Updated on 08-08-2023 02:05 PM
प्रोविडेंस: वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरी हार और सीरीज गंवाने से बचने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को आज तीसरे टी-20 मैच में बेखौफ प्रदर्शन करना होगा। भारत को आखिरी बार द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने 2016 में हराया था। वेस्टइंडीज की धीमी पिचें भारतीय बल्लेबाजों को बिल्कुल रास नहीं आ रही हैं। भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ईशान किशन, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव खुल कर नहीं खेल पाए हैं। पावरप्ले में टीम तेजी से रन बटोरने में नाकाम रही है, जिसका असर टोटल पर पड़ा है। पावरप्ले में अभी तक टीम इंडिया ने 44 डॉट गेंदें खेली हैं जबकि वेस्टइंडीज ने इस दौरान भारत से कहीं कम 33 डॉट गेंदें खेली हैं।

संजू की जगह पर सवाल: भारत के लिए अभी तक इस सीरीज में सिर्फ तिलक वर्मा ही एक सकारात्मक पहलू रहे हैं। उन्होंने इस दौरे पर मिले मौके को पूरी तरह से भुनाया है। शुरुआती दोनों ही मैचों में वह भारत की ओर से टॉप स्कोरर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ संजू सैमसन भी हैं जो मिल रहे हर मौके को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उम्मीद है टीम मैनेजमेंट उन्हें इस तीसरे टी20 में फिर बेंच पर बिठा कर युवा यशस्वी जायसवाल के लिए अंतिम एकादश में कोई जगह निकालने की कोशिश करेगा।
पेस अटैक हुआ कमजोर: टीम इंडिया का पेस अटैक भी बहुत कमजोर नजर आ रहा है। हार्दिक ने अगुआई करते हुए प्रभाव छोड़ा है लेकिन दो स्पेशलिस्ट पेसर मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। अर्शदीप लाइन-लेंथ से जूझ रहे हैं तो मुकेश की गेंदबाजी में विविधता की कमी नजर आई है। इस मुकाबले में पेस अटैक को मजबूत करने के लिए कुछ फेरबदल हो सकते हैं।

भारत की संभावित XI:
 यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अवेश खान

वेस्टइंडीज की संभावित XI:
 काइल मायर्स, ब्रेंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसने, अल्जारी जोसफ, ओबेद मैकॉय

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.