मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करें: कलेक्टर

Updated on 16-07-2025 12:26 PM

बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा करते हुऐ कहा कि मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा में त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, अनावश्यक रूप से आवेदन लंबित न हो। इस दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समीक्षा करते हुऐ विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में नियद नेल्लानार क्षेत्रों में सर्वे, सैचुरेशन शिविर की प्रगति ग्रामीणों सहित आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को प्रदाय की जाने वाली आवश्यक दस्तावेज, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, आधारकार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि के बारे में विस्तृत समीक्षा किया गया।

वहीं प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय सहित सूदूर क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यो की प्रगति के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जिले में सीएसआर मद से प्राप्त नवीन 8 एम्बुलेेंस सहित उपलब्ध सभी एम्बुलेंस को मरीजों के त्वरित ईलाज हेतु टोल फ्री नंबर जारी करने एवं उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। वन अधिकार पत्र हेतु प्राप्त आवेदनों का अनुभाग स्तर पर अनुशंसा पश्चात जिला स्तरीय समिति के बैठक जल्द आयोजित कर प्राप्त प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

सुशासन तिहारअंतर्गत प्राप्त आवेदनों/प्रकरणों का निराकरण करने संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी दिए। जिलास्तरीय नामजद अधिकारियों को आश्रम, पोटाकेबिन के निरीक्षण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुऐ व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार लाने को कहा गया। बैठक में आरबीसी 6-4, सुकन्या समृद्धि योजना सहित केन्द्र एवं राज्य शासन के समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर व्यापक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण, समस्त अनुभाग के एसडीएम डिप्टी कलेक्टर, सीईओ जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.