R Ashwin टीम इंडिया के संकटमोचन बने, Rohit-Virat सस्ते में निपटे, तो ठोंक डाला शानदार शतक

Updated on 20-09-2024 12:10 PM
इंदौर। रविचंद्र अश्विन बॉलिंग के साथ-साथ वक्त आने पर बल्लेबाजी से भी कमाल दिखा देते हैं। अश्विन ने कई मौकों पर टीम को मुश्किल से शानदार बल्लेबाजी कर बाहर निकाला है। गुरुवार को वह टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बनकर उभरे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ दिया।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टीम का टॉप ऑर्डर बांग्लादेश की गेंदबाजी के खिलाफ बिखर गया। रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक सस्ते में पवैलियन लौट गए। भारत की कमजोर स्थिति को अश्विन ने आकर संभला।


बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा शतक

अश्विन जब क्रीज पर आए, तब भारत का 144 था। उन्होंने बांग्लादेशी गेंदबाजों के दबाव में ना आते हुए रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर कई खूबसूरत शॉट लगाए। उनके क्रीज पर टिकने के बाद गेंदबाज दबाव में दिखाई पड़ने लगे। अश्विन ने 60वें ओवर में अपना टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक पूरा किया।

अर्धशतक पूरा करने के बाद वह और तेजी से रन बनाने लगे। उनकी रनों की रफ्तार देखकर बांग्लादेशी गेंदबाज काफी परेशान नजर आए। अश्विन ने गेंदबाजों की हर चाल को क्रीज पर टिक कर फेल कर दिया। उन्होंने अगले 50 रन मात्र 49 गेंदों में ही बना दिए। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ दिया।


बना दिया शानदार रिकॉर्ड


अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 20वां 50 रनों से ज्यादाका स्कार बना दिया है। आपको बता दें कि वह पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसके टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट के साथ-साथ 20 से ज्यादा 50 प्लस स्कोर हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.