आर. अश्विन ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम का बचाव किया:बोले- यह खेल को दिलचस्प बनाता है

Updated on 28-08-2024 02:11 PM

भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने IPL में इम्पैक्ट प्लेयर नियम का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यह नियम खेल को दिलचस्प बनाता है। इससे नए भारतीय खिलाड़ियों को मदद मिली है। अगर इसे समाप्त किया जाएगा तो एक दिलचस्पी भी समाप्त हो जाएगी।

37 साल के अश्विन ने क्रिस श्रीकांत के यूट्यूब शो 'चीकी चीका' में इस नियम पर बात की। IPL-2024 के दौरान खिलाड़ियों और कोचों ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम की खूब आलोचना की थी। इनमें भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। अश्विन की सोच इन दोनों से अलग है।

अश्विन की मुख्य बातें-

'इम्पैक्ट प्लेयर का नियम उतना भी बुरा नहीं है, क्योंकि यह क्रिकेट में रणनीति जैसे तत्वों पर अधिक जोर देता है। हालांकि यह नियम ऑलराउंडर्स को बढ़ावा नहीं देता है, लेकिन ऐसा करने से किसी को कोई रोक भी नहीं रहा है। यह पीढ़ी ही ऐसी है कि कोई भी बल्लेबाज, गेंदबाजी नहीं करना चाहता और इसका उल्टा भी। ऐसा भी नहीं है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम से ऑलराउंडर्स प्रभावित हुए हैं। वेंकटेश अय्यर को ही देखिए, वह काउंटी क्रिकेट में लैंकशायर के लिए कमाल कर रहे हैं। इम्पैक्ट प्लेयर नियम क्रिकेट में एक नए प्रयोग का अवसर देता है।'

अश्विन ने इसी साल के क्वालिफायर-2 का उदाहरण देते हुए कहा, 'सनराइज़र्स हैदराबाद ने शहबाज अहमद को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लाया। वे तीन विकेट लेकर मैच विनर साबित हुए। IPL में जब ओस एक प्रभावी भूमिका निभाता है और मैच लगभग इकतरफा हो जाता है, तो इम्पैक्ट प्लेयर जैसा नियम गेंदबाजी का एक और विकल्प व खेल को संतुलन देता है। जब आप एक अतिरिक्त खिलाड़ी खिलाते हैं तो मैच और करीबी हो जाता है।'

अश्विन ने कहा कि इस नियम के कारण ही शहबाज अहमद, शिवम दुबे और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी उभरे हैं और भारतीय टीम तक जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि अगर यह नियम नहीं होता तो जुरेल जैसे खिलाड़ी को कभी मौका ही नहीं मिलता। इस नियम की वजह से ही नए खिलाड़ियों को जगह मिल रही है।

क्या है इम्पैक्ट प्लेयर नियम?
यह नियम मैच के दौरान किसी भी समय रिप्लेसमेंट के तौर पर एक अतिरिक्त खिलाड़ी को मैदान पर उतारने की अनुमति देता है। यानी कि कप्तान मैच की परिस्थिति के अनुसार किसी भी खिलाड़ी की जगह दूसरे को मैदान पर भेज सकता है।

अश्विन राइट टु मैच के पक्ष में नहीं
अश्विन इस साल होने वाले मेगा ऑक्शन में 'राइट टू मैच' विकल्प के पक्ष में नहीं हैं। इस नियम पर उन्होंने कहा, 'अगर किसी फ्रैंचाइजी को लगता है कि कोई खिलाड़ी उनके शीर्ष चार या पांच में नहीं है कि उन्हें रिटेन किया जाए तो नीलामी के दौरान उनको यह हक भी नहीं होता कि खिलाड़ी के खरीदे जाने के बाद वे अचानक से बीच में आ जाएं।

यह विकल्प खिलाड़ियों को मिलना चाहिए कि क्या वे चाहते हैं कि राइट टु मैच का प्रयोग उन पर किया जाए या नहीं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.