रणबीर पर भारी पड़े 'रावण' यश, इस सीन ने लूटा मजमा, पर सीता बन नहीं जमीं साई पल्लवी

Updated on 30-07-2026 05:13 PM
'रामायणम्' के ट्रेलर का काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, और अब जब इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया गया, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ट्रेलर लीक होने के बावजूद इसे दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। तड़के सुबह उठकर ही लोगों ने इसे देखा और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ट्रेलर देख लोगों ने इसके विशाल सेट और VFX की तारीफ तो की है, यश को भी लंकापति के आक्रामक रूप में तारीफें मिल रही हैं, पर उनके साथ इंडियन बोलने के लहजे ने निराश किया है। लोगों का कहना है कि रावण जैसे दमदार किरदार के लिए यश की आवाज भी भारी और एकदम दमदार होनी चाहिए थी, कुछ ऐसी जिसे सुनते ही खौफ पैदा हो जाए। डायलॉग डिलीवरी और लुक्स के मामले में रणबीर उन्हें थोड़े फीके जरूर लगे हैं।

वहीं घुंघराले बालों में सीता बनीं साई पल्लवी को देख भी लोग निराश हैं। उन्हें उनके चेहरे में वो भव्यता और सौम्यता नजर नहीं आई, जो देवी सीता के रोल में थी। हालांकि, एक सीन ने सबका दिल जीत लिया है और वह है रावण के साथ गरुण का युद्ध। वहीं, फैंस का कहना है कि इस फिल्म को ऑस्कर मिलेगा। 'रामायणम्' का ट्रेलर देख लोग क्या कुछ बोल रहे हैं, यहां पढ़िए X रिव्यू:

'रावण बन जबरदस्त लगे यश, पर साउथ इंडियन लहजा'

एक ने लिखा, 'यश रावण के रोल में जबरदस्त लग रहे हैं। लेकिन उनकी आवाज में साउथ इंडियन लहजा सुनाई दे रहा है। रावण के तौर पर उनकी आवाज भारी और डायलॉग डिलीवरी एकदम साफ होनी चाहिए, जो ट्रेलर में नहीं दिख रही है।'

'रामायणम्' का पहला पार्ट 8 नवंबर को रिलीज

'रामायणम्' का पहला पार्ट 8 नवंबर को दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन, सनी देओल और अरुण गोविल समेत कई सितारे हैं। फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.