रबाडा, शाकिब, मिलर और... IPL के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे ये 14 सूरमा, चोट नहीं है वजह

Updated on 30-03-2023 07:28 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां संस्करण 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के मुकाबले के साथ शुरू होगा। जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत समेत कई बड़े खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो फिट तो हैं लेकिन इंटरनेशनल मैच की वजह से शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।

श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी अपनी द्विपक्षीय सीरीज के कारण देर से पहुंचेंगे। श्रीलंका की टीम अभी न्यूजीलैंड दौरे पर है। 8 अप्रैल को दौरे का आखिरी मैच होगा। वहीं बांग्लादेश अपने घर में आयरलैंड के खिलाफ खेल रही है। 8 अप्रैल को यह दौरा भी समाप्त होगा। इसके साथ ही नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका के बीच 31 मार्च और 2 अप्रैल को वनडे मुकाबले खेले जाने हैं। इसकी वजह से कई बड़े खिलाड़ी, आईपीएल के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

हम आपको बताते हैं कि इन सीरीज की वजह से कौन-कौन से खिलाड़ी शुरुआती मैचों नहीं खेल पाएंगे:


चेन्नई सुपर किंग्स: मथीशा पथिराना और महेश तीक्षाना 8 अप्रैल के बाद उपलब्ध तक उपलब्ध नहीं होंगे। कम से कम तीन मैच मिस करेंगे।

पंजाब किंग्स: कगिसो रबाडा 3 अप्रैल को टीम में शामिल हो सकते हैं। पहला मैच मिस करेंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक 3 अप्रैल को टीम से जुड़ सकते हैं। कम से कम 2 मैच मिस करेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद: कप्तान एडेन मार्कराम के साथ मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन 3 अप्रैल को टीम में शामिल हो पाएंगे। ये पहला मैच नहीं खेलेंगे।

गुजरात टाइटंस: डेविड मिलर 3 अप्रैल तक ही आ पाएंगे और टीम का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स: लिटन दास और शाकिब अल हसन 8 अप्रैल तक उपलब्ध नहीं होंगे, कम से कम पहले 2 मैच मिस करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स: 
मुस्तफिजुर रहमान भी 8 अप्रैल तक उपलब्ध नहीं होने की वजह से तीन मैच नहीं खेल पाएंगे। लुंगी एनगिडी और एनरिक नार्जे भी कम से कम पहला मैच मिसकरने जा रहे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: वानिन्दु हसरंगा 8 अप्रैल के बाद उपलब्ध होने की वजह से आरसीबी के दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स: कोई भी खिलाड़ी इन सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.