दादा-दादी के घर पहुंचते हुए उतारी गई रचिन रविंद्र की नजर, ऐसे हुआ लोकल बॉय का स्वागत

Updated on 10-11-2023 02:46 PM
बेंगलुरु: आईसीसी वनडे विश्व कप में न्यूजीलेंड के लिए धमाल मचा रहे ओपनर बल्लेबाज रचिन रविंद्र बेंगलुरु में अपने दादा-दादी से मिलने पहुंचे। पोते के घर आने की खुशी में रचिन की दादी ने सबसे पहले उनकी नजर उतारी। उनके दादी के घर पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रचिन अपनी टीम के साथ दो मैचों के लिए बेंगलुरु में थे। न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट में पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ यहां पर मैच खेलना था।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ रचिन ने बेहतरीन शतकीय पारी भी खेली थी। इस मैच को देखने के लिए उनके दादा-दादी भी स्टेडियम पहुंचे थे। बता दें कि रचिन का संबंध बेंगलुरु से है। उनके पिता 90 के दशक में न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे।

रचिन के पिता रवि कृष्णमूर्ति क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। वह खुद भी बेंगलुरु में क्लब क्रिकेट खेला करते थे। यही कारण है कि जब रचिन का जन्म हुआ था तो उन्होंने राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के नाम को मिलाकर अपने बेटे नाम रचिन रखा।

रचिन के दादा-दादी बहुत ही प्रसिद्ध शिक्षाविद हैं। उनके दादा नाम का बालकृष्ण अडिगा है जबकि दादी का नाम है पूर्णिमा अडिगा। वे दोनों साउथ बेंगलुरु में रहते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हुए न्यूजीलैंड के मैच को वे दोनों स्टेडियम भी आए थे। बेंगलुरु से जुड़े होने के कारण स्टेडियम में रचिन को खूब समर्थन मिला था।

डेब्यू विश्व कप में रच दिया इतिहास

रचिन रविंद्र के लिए आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 बहुत ही शानदार चल रहा है। वह अपनी टीम के लिए अब तक कुल 565 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही वह डेब्यू विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रचिन ने इस मामले में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 2019 में 532 रन बनाए थे।

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टक्कर भारत से

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह बना ली है। ऐसे में नॉकआउट स्टेज में न्यूजीलैंड की टक्कर पहले स्थान पर मौजूद भारत से होगी। दोनों टीमें सेमीफाइनल मुकाबले के 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टकराएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.