364 दिन के इंतजार के बाद हुए राधा रानी के दर्शन

Updated on 05-09-2022 05:17 PM
राधाअष्टमी पर नंदवाना स्थित वृदावंन गली में राधाअष्टमी का पर्व बडे धूमधाम के साथ मनाया गया ।  यहा हजारो की तदाद में श्रृदाल दर्शन करने पहुॅचे है और धर्म लाभ लिया  । राधाष्टमी पर 364 दिन के इंतजार के वाद भक्तो को राधारानी के दर्शन मिले ं। सदियो से ंपरंपरा चली आ रही है कि मंदिर मे राधारानी की साल भर तक गुप्त पूजा होती है । सिर्फ एक दिन के लिए आम भक्तो के लिए मंदिर के पट खुलते है । यह सिलसिला विगत 330 वर्षो से ज्यादा समय से चला आ रहा है मंदिर के सवसे अहम विशेषता है कि मंदिर आज भी हवेली में स्थापित है ।

रविवार को राधावल्लभीय सम्प्रदाय के राधा रानी मंदिर में राधारानी के दर्शनो के लिए श्रृदालु आतुर दिखाई दिये । मंदिर परिसर में गेट के वाहर भक्त दर्शनो की आस लिये बैठे थे और  राधे राधे के जयकारे लगा रहे थे। राधारानी के भजनो पर अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाये । 12 बजे के वाद आखिरकार वो झण आया जव मंदिर के पट खोले गये ।  

लम्बी कतारो के बीच भक्तो ने दर्शन किये और धर्मलाभ लिया।  उल्लेखनीय है कि औरंगजेव जव हिन्दूस्थान के मंदिरो को ध्वस्त किया था वृन्दावन में स्थित मंदिरो में आक्रमण हुआ तो वल्लभीय सम्प्रदाय के पूर्वज मूर्ति लेकर पलायन करके और कई दिनो के सफर के वाद विदिशा पहुॅचे थे। यहा कालान्तर में जगह न होने कारण कुछ दिन प्रतिमाओं को खुले में रखा इसके वाद उन्हे हवेली में स्थापित कर दिया । उसके वाद से ही साल भर राधा रानी की गुप्त रूप से पूजा होती है और सिर्फ एक दिन के लिए भक्तो के लिए दर्शनो के लिए मंदिर के पट खोले जाते हैं  । वहीं मंदिर के पुजारी मनमोहन शर्मा ने बताया कि देश में बरसाना के वाद विदिशा में राधारानी का प्राचीन मंदिर है ।

आज भी यह मंदिर में हवेली में बना हुआ है । 1670 में जव औरंगजेव ने आक्रमण किया था उसके वाद वृदांवन से राधारानी का दरवार लेकर यहा आये थे और तव से ही यहा गुप्त रूप से पूजा होती है और आज भी जन सामान्य को वर्ष में एक दिन राधा अष्टमी पर ही दर्शन कराये जाते हैं। प्राचीन स्थापन इसमें कोई फेर बदल नहीं हुआ है। राधाष्टमी और उसके दूसरे दिन पालना दर्शन के बाद  संगीत का आयोजन होता है जिसमें राधारानी की बधाई गायन  होता है। इसके बाद 5 सितंबर को शयन आरती के बाद मंदिर के पट पूरे साल भर के लिए बंद हो जाएंगे।..


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.