मुनाफा कमाने के बाद मल्टीबैगर स्टॉक को राधाकिशन दमानी ने बोला Bye

Updated on 12-10-2022 06:57 PM

दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) ने एक मल्टीबैगर स्टॉक से मुनाफा कमाने के बाद बाहर निकल आए हैं। हम बात कर रहे हैं आंध्रा पेपर्स लिमिटेड (Andhra Papers Limited) की। जून तक के शेयर होल्डिंग पैटर्न में राधाकिशन दमानी की कंपनी ब्राइट स्टार इंवेस्टमेंट लिमिडेट का नाम था। लेकिन जुलाई से सितंबर तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से राधाकिशन दमानी की कंपनी का नाम नहीं दिखा रहा है। इसका मतलब साफ है कि दिग्गज निवेशक ने आंध्रा पेपर्स के लाखों शेयर बेच दिए। 

राधाकिशन दमानी के पास कितनी थी हिस्सेदारी? 

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान राधाकिशन दमानी के पास कंपनी के 5 लाख शेयर थे। यानी उनकी आंध्रा पेपर्स में हिस्सेदारी 1.26 प्रतिशत थी। अब उनका नाम शेयरहोल्डिंग पैटर्न से गायब है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि दिग्गज निवेशक ने अपनी पूरी हिस्सेदारी को बेच दिया है या फिर कुछ ही शेयर बेचे हैं। बता दें, किसी निवेशक का नाम शेयरहोल्डिंग पैटर्न में तब दिखता है जब उसके पास कंपनी की 1 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हो। 

क्या है आंध्रा पेपर्स के शेयरों का इतिहास? 

साल 2022 में भारतीय शेयर मार्केट ने जो कुछ मल्टीबैगर स्टॉक प्रोड्यूस किेए हैं उसमें आंध्रा पेपर्स भी एक है। साल 2022 में कंपनी के शेयर का भाव 217.50 रुपये से बढ़कर 438 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है। कंपनी मार्केट कैप 1735 करोड़ रुपये का है। बता दें, NSE में कंपनी के शेयरों का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 510 रुपये है। जबकि 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 205.15 रुपये है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.