राधिका खेड़ा बोलीं- टंडन से भूपेश-सौम्या का क्या कनेक्शन:कहा- छोटा व्यापारी बड़ा कारोबारी कैसे बना, पूर्व CM से संबंधों की जांच हो

Updated on 17-12-2025 11:51 AM

DSP कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े मामले में अब नया राजनीतिक मोड़ आ गया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा ने दीपक टंडन के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी तत्कालीन सचिव सौम्या चौरसिया से संबंधों की जांच की मांग की है।

राधिका खेड़ा ने सवाल उठाया है कि कुछ ही सालों में एक छोटे व्यापारी से बड़ा कारोबारी बनने की कहानी क्या है। उन्होंने यह भी पूछा कि दीपक टंडन किसके कहने पर सौम्या चौरसिया से जेल में मिलने जाता था। राधिका का कहना है कि इन सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि पूरा सच सामने आ सके।

DSP कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप का आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन के होटल वेलकम श्री का एक वीडियो भी वायरल है। इसमें कुछ लोग उसकी जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। सारे कपड़े उतार कर नग्न कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो कुछ साल पुराना है। लेन-देन के मामले से जुड़ा हुआ। बकाया रकम नहीं चुकाने को लेकर विवाद हुआ था।

राधिका खेड़ा के बारे में जानिए

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान कांग्रेस की नेता राधिका खेड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई थीं। भाजपा में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस की नेशनल मीडिया को-ऑर्डिनेटर थीं। इससे पहले वे पार्टी की नेशनल सेक्रेटरी और सोशल मीडिया हेड की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी थी।

राधिका खेड़ा ने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी से हाई स्कूल की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) से पॉलिटिकल साइंस में बीए (ऑनर्स) किया है।

DSP कल्पना वर्मा ‘लव ट्रैप’ मामला

डीएसपी कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थीं, तब 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ दीपक टंडन के होटल पहुंची थीं। कल्पना का एक बैचमेट और टंडन आपस में म्यूचुअल फ्रेंड थे, जिन्होंने दोनों की मुलाकात कराई। इसी दौरान दोनों के बीच मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए।

मुलाकात के करीब दो दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया और मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। जब भी कल्पना महासमुंद से रायपुर आतीं, दोनों की मुलाकात होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर जाने की बात भी सामने आई।

कारोबारी ने कब और क्या शिकायत की

रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन ने अक्टूबर महीने में खम्हारडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि डीएसपी और उनके परिजनों ने पैसे, गाड़ी और ज्वैलरी ली, लेकिन सामान वापस नहीं किया।

शिकायत के बावजूद शुरुआती दौर में खम्हारडीह पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद टंडन ने मीडिया के सामने पूरे मामले की जानकारी रखी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, हालांकि पुलिस अधिकारी लंबे समय तक आधिकारिक जानकारी देने से बचते रहे।

आरोपों पर DSP कल्पना वर्मा का जवाब

डीएसपी कल्पना वर्मा ने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि टंडन कोर्ट से केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब बात नहीं बनी तो उसने झूठी तस्वीरें और फर्जी चैट्स मीडिया में वायरल कर दीं।

वायरल वीडियो को लेकर कल्पना वर्मा ने कहा कि वह टंडन से बकाया पैसे लेने के लिए होटल गई थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टंडन ने उनकी सोशल मीडिया से तस्वीरें उठाकर फर्जी चैट्स तैयार की हैं। DSP वर्मा ने कहा कि वह इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही हैं।

कारोबारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी

हाल ही में कोरबा कोर्ट ने दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसके अलावा सक्ती जिले के एक व्यापारी ने भी 15 लाख रुपए ठगी का आरोप लगाया है। रायपुर में भी 2018 में दीपक टंडन के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

पीड़ित व्यापारी का कहना है कि खुद को बड़े नेताओं का करीबी बताकर टंडन ने झांसे में लिया था। इसके बाद कोयला व्यवसाय, सरकारी नौकरी की परीक्षा और कोल ट्रांसपोर्ट का ठेका दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की। सक्ती पुलिस मामले की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.