राफेल नडाल फ्रेंच ओपन के पहले राउंड से बाहर:ज्वेरेव ने सीधे सेटों में हराया, भारत के सुमित नागल भी हारे

Updated on 28-05-2024 05:24 PM

लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले राफेल नडाल फ्रेंच ओपन के पहले राउंड से बाहर हो गए हैं। 14 बार के चैंपियन नडाल को चौथी सीड एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने सीधे सेटों में 6-3, 7-6 और 6-3 से हराया।

वहीं, भारत के नंबर-1 टेनिस प्लेयर सुमित नागल को भी पहले राउंड में पराजय झेलनी पड़ी। उन्हें ​​​​दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी रूस के करेन खाचानोव ने सीधे सेटों में 6-2, 7-6, 6-0 से हराया। मेंस सिंगल्स के अन्य मुकाबलों में सितसिपास और सिनर ने जीत हासिल की। विमेंस सिंगल्स में टॉप सीड इगा स्वियातेक और नाओमी ओसाका ने जीत दर्ज की।

3 घंटे चला नडाल-ज्वेरेव मैच
14 बार के चैंपियन राफेल नडाल और युवा स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच पहला राउंड का मुकाबला 3 घंटे 5 मिनट तक चला। इसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले सेट को ज्वेरेव ने 6-3 से अपने नाम किया और मुकाबले में बढ़त हासिल कर ली। मैच का दूसरा सेट अधिक रोमांचक रहा। इसमें दोनों स्टार एक-एक अंक के लिए भिड़ते नजर आए। इस सेट को ज्वेरेव ने 7-6 से जीतकर अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। तीसरा सेट नडाल के लिए करो या मरो का था, लेकिन वे इसे बचा नहीं सके और 3-6 से हार गए।

दोनों पिछली बार फ्रेंच ओपन 2022 के सेमीफाइनल में भिड़े थे, उस मैच में ज्वेरेव टखने में चोट के कारण हट गये थे।

5 साल बाद मेन ड्रॉ में पहुंचा था कोई भारतीय, 2019 प्रजनेश ने हिस्सा लिया था
वर्ल्ड नंबर 94 नागल ने इस साल अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद ग्रैंड स्लैम के मेन ड्रॉ में सीधे प्रवेश प्राप्त किया था। 5 साल बाद कोई भारतीय खिलाड़ी फ्रेंच ओपन के मेन ड्रॉ का हिस्सा बना। इससे पहले 2019 के प्रजनेश गुणेश्वरन के बाद फ्रेंच ओपन के मेन ड्रॉ के लिए क्वालिफाई किया था।

नागल ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया था। फिर चेन्नई ओपन जीतकर ATP रैंकिंग में टॉप-100 में जगह बनाई।

सिनर और सितसिपास दूसरे दौर में
नंबर-2 खिलाड़ी जे. सिनर और एस. सितसिपास ने भी जीत से शुरुआत की है। पहले राउंड में इटली के सिनर ने अमेरिका के सी. युबैंक्स को 6-3, 6-3, 6-4 से हराया। वहीं, 9वीं सीड एस सितसिपास ने एम फुकसोविक्स को 7-6, 6-4 और 6-1 से हराया।

सिनर और सितसिपास दूसरे दौर में
नंबर-2 खिलाड़ी जे. सिनर और एस. सितसिपास ने भी जीत से शुरुआत की है। पहले राउंड में इटली के सिनर ने अमेरिका के सी. युबैंक्स को 6-3, 6-3, 6-4 से हराया। वहीं, 9वीं सीड एस सितसिपास ने एम फुकसोविक्स को 7-6, 6-4 और 6-1 से हराया।

ओसाका को 3 साल में पहली जीत, टॉप सीड स्वियातेक भी दूसरे दौर में
जापान की नाओमी ओसाका ने फ्रैंच ओपन में 3 साल बाद जीत हासिल की है, टॉप सीड इगा स्वियातेक ने भी दूसरे दौर में प्रवेश किया। 15 महीने की मैटरनिटी लीव से लौटी ओसाका ने इटली की लुसिया ब्रोनजेटी को 3 सेटों में 6-1, 4-6, 7-5 से मात दी। वे जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में हार गई थीं। पोलिश स्टार इगा स्वियातेक ने फ्रांस की लेओलिया जीनजीन को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.