BCCI के एनुअल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो सकते हैं रहाणे-ईशांत:सूर्या-गिल को मिल सकता है प्रमोशन

Updated on 13-12-2022 05:58 PM

टेस्ट स्पेशलिस्ट अजिंक्य रहाणे, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा BCCI के एनुअल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो सकते हैं। वहीं, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव का ग्रेड प्रमोशन हो सकता है। हालांकि, एनुअल कॉन्ट्रैक्ट की फाइनल लिस्ट के लिए 21 दिसंबर का इंतजार करना होगा। क्योंकि, उसी दिन अपेक्स कमेटी की मीटिंग में नए कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी मिलेगी।

PTI ने अपने सूत्रों के हवाले से ये दावे किए हैं। एजेंसी ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा कि BCCI साल 2022-23 के कॉन्ट्रैक्ट में बड़े बदलाव करने वाली है।

ऋद्धिमान साहा को भी कॉन्ट्रेक्ट से बाहर किया जा सकता है। उनसे इस साल की शुरुआत में कहा गया था कि उन्हें टीम इंडिया में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। ईशांत शर्मा और रहाणे की भी टीम इंडिया में वापसी बेहद मुश्किल नजर आ रही है।

B ग्रेड में आ सकते हैं पंड्या
भारतीय टी-20 टीम के भावी कप्तान माने जा रहे हार्दिक पंड्या को भी ग्रेड प्रमोशन मिल सकता है। वे C से B ग्रेड में प्रमोट हो सकते हैं।

सूर्या-गिल को इनाम, ईशान को C ग्रेड
सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। दोनों इस साल शानदार प्रदर्शन किया है और दोनों ही टी-20 और वनडे का अहम हिस्सा हैं। इसलिए दोनों को C कैटेगरी से B में प्रमोशन मिलना तय है। बोर्ड पिछले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जमाने वाले ईशान किशन को C कैटेगरी में जगह दे सकता है।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे रहाणे-ईशांत

अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ साल से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। वे 14 दिसंबर से बांग्लादेश में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। यही हार तेज गेंदबाज ईशात शर्मा का है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.