हार्दिक पंड्या के छक्के से राहुल द्रविड़ होंगे शर्मसार तब सचिन के साथ हुआ था तिलक वर्मा की तरह 'धोखा'

Updated on 09-08-2023 02:44 PM
नई दिल्ली: भारत को जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी, जबकि 14 गेंदें बाकी थीं। रॉवमैन पॉवेल के हाथों में गेंद थी, जबकि हार्दिक पंड्या स्ट्राइक पर थे। हर किसी को उम्मीद थी कि हार्दिक पंड्या या तो रन नहीं लेंगे, या सिंगल लेंगे। पॉवेल गेंद फेंकते हैं और हार्दिक ने बड़ी हिट लगाते हुए गेंद को लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में टांग दिया। गेंद जैसे-जैसे बाउंड्री को पार कर रही थी, भारतीय क्रिकेट फैंस निराश हो रही थे। इस छक्के से भारत तो जीत गया था, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े तिलक वर्मा एक रन से अपनी हाफ सेंचुरी चूक गए।

तिलक वर्मा की तरह सचिन के साथ धोख, मास्टर चूक गए थे डबल सेंचुरी
सोशल मीडिया पर फैंस काफी गुस्सा हैं और हार्दिक पंड्या को भयंकर ट्रोल कर रहे हैं। संभव है कि हार्दिक पंड्या खुद भी निराश होंगे और तिलक वर्मा भी अंदर ही अंदर गुस्सा होंगे, लेकिन कोई क्या कर सकता है। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ड्रेसिंग रूम में थे और उन्हें इस छक्के से कितना बड़ा धक्का लगा होगा शायद ही कोई अंदाजा लगा सकता है। दरअसल, इस छक्के ने राहुल द्रविड़ को उस मैच की याद दिला दी होगी, जब कप्तान के तौर पर मिस्टर वॉल ने पारी घोषित कर दी थी और सचिन तेंदुलकर डबल सेंचुरी चूक गए थे।

राहुल द्रविड़ कप्तान थे, सचिन 194 पर खेल रहे थे
2004 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में टेस्ट खेला जा रहा था। राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान थे। वीरेंद्र सहवाग ने तिहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 375 गेंदों में 39 चौके और 6 छक्के के दम पर 309 रन ठोके थे, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। राहुल द्रविड़ 6 रन बनाकर आउट हुए और सचिन तेंदुलकर ने मोर्चा संभालते हुए रनों की बारिश शुरू कर दी।

युवराज के आउट होते ही पारी घोषित कर दी

सचिन तेंदुलकर अपने दोहरे शतक से सिर्फ 6 रन दूर थे, तभी युवराज सिंह 59 रन बनाकर आउट हो गए। सचिन तेंदुलकर इस इंतजार में थे कि कोई नया बल्लेबाज मैदान में आएगा तभी राहुल द्रविड़ ने पारी घोषित करने का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान था। सभी को लगा सचिन तेंदुलकर भयंकर गुस्सा होंगे। वह कुछ न कुछ जरूर कहेंगे, लेकिन मास्टर ने चुप्पी साधे रखी। हालांकि, जब भी इस तरह के मोमेंट्स क्रिकेट में आते हैं तो वह मैच फैंस को याद आ जाता है। भारत ने इस पारी में 5 विकेट पर 675 रन बनाए थे, जबकि पारी और 52 रनों से यह टेस्ट अपने नाम किया था।

हार्दिक पंड्या से ऐसी उम्मीद नहीं थी
हार्दिक ने छक्का लगाया तो हर कोई इसलिए भी हैरान था कि वह क्रिकेट को समझते हैं। वह ऐसे कप्तान माने जाते हैं, जो युवाओं को मौका देता है, लेकिन तिलक वर्मा को हाफ सेंचुरी से दूर कर देना किसी धोखे से कम नहीं था। वह न जाने किस जल्दबाजी में थे। इस छक्के की कोई जरूरत नहीं थी। यह वह भी जानते होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.