शुभमन गिल के डेंगू पर राहुल द्रविड़ का बड़ा खुलासा, बताया कैसे अब भी पहला मैच खेल सकते हैं भारतीय ओपनर

Updated on 07-10-2023 02:55 PM
चेन्नई: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने डेंगू से पीड़ित शुभमन गिल की हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है। शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल का वर्ल्ड कप के दौरान बीमार पड़ना किसी झटके से कम नहीं है। भारत को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलना है। ऐसे में रोहित शर्मा के मजबूत ओपनिंग जोड़ीदार का उस मैच से बाहर रहना टीम किसी हालत में नहीं सह सकती। हेड कोच राहुल द्रविड़ की माने तो अभी भी उम्मीद की एक किरण बाकी है। राहुल द्रविड़ ने बताया कि गिल को मेडिकल टीम ने अबतक रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर नहीं किया है।
राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?
भारतीय हेड कोच ने कहा, 'वह कल की तुलना में आज बेहतर महसूस कर रहे हैं, इसलिए यह सकारात्मक है और मेडिकल टीम दिन-प्रतिदिन के आधार पर निगरानी कर रही है। मेडिकल टीम जो भी निर्णय लेगी, हम देखेंगे और समझने की कोशिश करेंगे कि परसों वह कैसा महसूस करते हैं।' बीसीसीआई के एक सूत्र ने मीडिया से नाम न बताने की शर्त पर कहा कि, 'डेंगू से उबरने में मरीज को सामान्य तौर पर सात से 10 दिन का समय लगता है। जल्बाजी नहीं करें। अगर यह सामान्य वायरल बुखार हुआ तो वह एंटीबायोटिक लेकर भी खेल सकता है लेकिन यह पूरी तरह से चिकित्सा टीम का फैसला होगा।’
वरना ईशन किशन खेलेंगे मैच
अगर शुभमन गिल मैच तक फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह ईशान किशन बतौर ओपनर कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ईशन किशन शुरू में मिडिल ऑर्डर सेट-अप का हिस्सा थे, लेकिन संभवतः उनके बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आने के साथ इन-फॉर्म बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। सूर्या के बारे में बात करते हुए द्रविड़ ने कहा, 'वह हमेशा एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं।वह कुछ चीजों पर काम कर रहा है, वह कुछ चीजें सीख रहा है।

भारत का स्क्वॉड: 
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: 
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.