'राहुल गांधी ने देश के लिए अपनी जान दी', मल्लिकार्जुन खड़गे की फिसली जुबान, अब BJP मजाक उड़ाकर ट्रोल कर रही

Updated on 21-11-2023 12:41 PM
जयपुर : विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को शहीद तक बता दिया। इसको लेकर बीजेपी जमकर चटखारे लेकर मजाक बना रही है। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषण देते समय जुबान फिसल गई और उन्होंने भाषण में कहा कि देश की एकता के लिए राहुल गांधी जी जैसे नेताओं ने अपनी जान दे दी। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे को अपनी गलती का एहसास हुआ तो, उन्होंने तत्काल अपनी गलती सुधार ली। लेकिन बीजेपी तो इस वीडियो को लेकर खड़गे का मजाक बनाते हुए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रही है।

राहुल गांधी जैसे नेताओं ने देश के लिए जान दी

दरअसल सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने चुनावी सभाओं को संबोधित किया। खड़गे अपने भाषण की शुरुआत में कहने लगे कि, इस देश की एकता के लिए राहुल गांधी जैसे नेताओं ने अपनी जान दे दी है। यह सुनते ही मंच पर मौजूद कांग्रेस के नेताओं में खुसर-फुसर होने लगी। इस पर खड़गे को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने तत्काल अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि मैं माफी मांगता हूं। मैंने गलती से राजीव की जगह राहुल गांधी का नाम ले लिया।

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया

मल्लिकार्जुन खड़गे की जुबान फिसलने के वीडियो को लेकर बीजेपी जमकर मजे ले रही है। इस वीडियो को भाजपा ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से पोस्ट किया है। जिसमें कैप्शन में लिखा है 'यह कब हुआ'। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी बड़े चटकारे लेते हुए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि कांग्रेसी नेताओं की ओर से जबान फिसलने के कई वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं। कांग्रेसी प्रत्याशी बाबूलाल नागर की सभा में भी उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने शोर मचा रहे लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई नारा नहीं लगेगा। बस अशोक गहलोत जिंदाबाद और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगेंगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी जमकर किरकिरी हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.