राहुल गांधी दिल्ली AIIMS के बाहर मरीजों से मिले:लिखा- ये इलाज की आस में फुटपाथ पर सो रहे, केंद्र-AAP सरकार दोनों नाकाम

Updated on 17-01-2025 01:08 PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार देर रात दिल्ली में AIIMS के बाहर मरीजों से मिले। राहुल ने मरीजों से उनका हाल-चाल जाना। साथ ही जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा, उसके बारे में पूछा।

राहुल ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी, और सरकारी असंवेदनशीलता - आज AIIMS के बाहर उन मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो दूर-दराज से इलाज की आस में आए हैं।

इलाज की राह में वो सड़कों, फुटपाथ और सब-वे पर सोने को मजबूर हैं - ठंडी जमीन, भूख, और असुविधाओं के बीच भी बस उम्मीद की एक लौ जलाए बैठे हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं।

दिल्ली में कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान किया 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 2 कैंडिडेट की छठी लिस्ट जारी की। इसमें तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरेशवती चौहान को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इससे पहले बुधवार देर रात कांग्रेस ने 5 कैंडिडेट की पांचवी लिस्ट जारी की थी। 14 जनवरी को कांग्रेस ने चौथी लिस्ट जारी की थी। इसमें 16 नाम थे।

3 जनवरी 2025 को कांग्रेस ने एक उम्मीदवार की घोषणा की थी। इसमें अलका लांबा को कालकाजी विधानसभा से सीएम आतिशी के खिलाफ प्रत्याशी बनाया गया था। अलका और आतिशी दोनों ने ही 14 जनवरी को नॉमिनेशन भरा है। 24 दिसंबर को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें 26 नाम थे। कांग्रेस ने 12 दिसंबर को पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.