राहुल गांधी बोले- चैम्पियंस मैदान से जवाब देते हैं:ओलिंपिक में विनेश को जीत पर बधाई दी

Updated on 07-08-2024 05:04 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पेरिस ओलिंपिक में महिला पहलवान विनेश फोगाट की फाइनल में एंट्री पर उन्हें बधाई दी। साथ ही केंद्र सरकार की आलोचना भी की। राहुल ने कहा कि आज भारत की बहादुर बेटी के सामने सत्ता का वो पूरा तंत्र धराशायी पड़ा था, जिसने उसे खून के आंसू रुलाए थे।

राहुल ने X पर एक पोस्ट के जरिए ये बातें कहीं। उन्होंने लिखा, "एक ही दिन में दुनिया की तीन धुरंधर पहलवानों को हराने के बाद आज विनेश के साथ-साथ पूरा देश भावुक है। जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष को झुठलाया, उनकी नीयत और काबिलियत पर सवाल खड़े किए, उन सभी को जवाब मिल चुका है।"

राहुल ने आगे कहा, "चैम्पियंस की यही पहचान है, वो अपना जवाब मैदान से देते हैं। बहुत शुभकामनाएं विनेश। पेरिस में आपकी सफलता की गूंज, दिल्ली तक साफ सुनाई दे रही है।" राहुल ने अंत में हैशटैग के साथ लिखा- गो फॉर गोल्ड।

जयराम ने पूछा- क्या नॉन-बायोलॉजिकल PM विनेश को कॉल करेंगे?
कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने भी विनेश फोगाट की जीत को लेकर केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा, "विनेश का पेरिस ओलंपिक में सिल्वर या गोल्ड मेडल पक्का है। क्या नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री उन्हें कॉल करेंगे?"

जयराम ने आगे लिखा, "इससे भी जरूरी यह है कि क्या प्रधानमंत्री उस शर्मनाक घटना के लिए माफी मांगेंगे, जब महिला पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ घिनौना व्यवहार किया था?"

गोल्ड मेडल के लिए मैच से पहले विनेश ओलिंपिक से डिसक्वालीफाई

विनेश फोगाट मंगलवार (5 अगस्त) को 50kg वेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंची थीं। ओलिंपिक के इतिहास में पहली बार भारत की महिला पहलवान फाइनल में पहुंची थीं। इसी के साथ उनका सिल्वर मेडल तो पक्का हो गया था। वे बुधवार (7 अगस्त) की रात अमेरिका की सारा एन हिल्डरब्रांट से गोल्ड मेडल मुकाबला खेलने वाली थीं। हालांकि, इससे पहले ही वे डिसक्वालीफाई हो गईं।

विनेश फोगाट को ज्यादा वजन होने की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर होना पड़ा है। बुधवार सुबह उनका वजन 50kg से करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला। इसके बाद उन्हें ओलिंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.