आज असम में राहुल गांधी की चुनावी रैलियां:जोरहाट और डिब्रूगढ़ से सभा करेंगे संबोधित

Updated on 17-04-2024 12:22 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार (17 अप्रैल) को असम पहुंचेगे। उनकी जोरहाट और डिब्रूगढ़ में चुनावी रैली है। कल (16 अप्रैल) को प्रियंका गांधी ने भी जोरहाट में रैली की थी। इसके बाद वे त्रिपुरा पहुंची थीं।

असम से पहले राहुल गांधी दो दिन से केरल में थे। उन्होंने यहां कई जगहों पर रोड शो और चुनावी सभा की थी। मंगलवार को अपने दौरे के दूसरे दिन राहुल ने कोझिकोड में कहा था कि RSS और BJP कथित तौर पर संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी भारत के 5-6 बड़े बिजनेसमैन की कठपुतली बन गए हैं।

राहुल ने यह भी कहा था कि मोदी में देश चलाने की समझ नहीं है। उनका काम लोगों को असली मुद्दों से भटकाना है। जब लोग कोविड से मर रहे थे, तब पीएम कह रहे थे थाली बजाओ। इस पर मीडिया ने उन्हें जीनियस कहा। अगर देश के किसी अन्य नागरिक ने थाली बजाओ कहा होता तो उसे लाठी से पीटा जाता या जेल में डाल दिया जाता।

आपने भाजपा को चुना और मजदूरी नहीं बढ़ाई गई
कांग्रेस प्रत्याशी गौरव गोगोई के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए प्रियंका जोरहाट पहुंची थीं। उन्होंने यहां कहा था ''सत्तारूढ़ पार्टी संविधान को बदलना चाहती है। अगर ऐसा होता है तो देश के आम लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। दो-तीन साल पहले विधानसभा चुनाव से पहले मैं असम आई थी, तब चाय बागानों का दौरा किया था।''

प्रियंका ने आगे कहा था कि हमने उस समय कहा था कि कांग्रेस सरकार बनती है तो हम मजदूरी बढ़ाएंगे। हालांकि, आपने भाजपा को चुना और मजदूरी नहीं बढ़ाई गई। मैं आपको फिर बता रही हूं कि हमारे घोषणापत्र में केंद्र में सरकार बनाने पर चाय बागान श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने की गारंटी दी गई है।
राहुल गांधी के भाषण की 5 बड़ी बातें...

कल ANI के इंटरव्यू में आपने PM का चेहरा देखा होगा। वे इस गृह पर हुए सबसे बड़े करप्शन के स्कैम को डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे। ये वही इलेक्टोरल बॉन्ड स्कैम है, जिससे भाजपा ने व्यापारियों से करोड़ों रुपए वसूले हैं।

हमारा मैनिफेस्टो वह डॉक्यूमेंट है जो देश को ट्रांसफॉर्म कर देगा। इससे देश में क्रांति आएगी। वहीं, दूसरी ओर भाजपा का मैनिफेस्टो देखिए। वे कहते हैं कि देश में ओलंपिक कराएंगे। चांद पर किसी को भेजेंगे।

हम देश के सभी गरीब परिवारों की एक लिस्ट बनाने जा रहे हैं। अगर हम जीते तो इन परिवारों में से एक महिला को चुना जाएगा। उनके बैंक अकाउंट में सालाना 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। हर महीने 8 हजार 500 रुपए डाले जाएंगे।

हम सभी ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स को इंटर्नशिप देंगे। ये लोग अपनी फील्ड के हिसाब से एक साल की ट्रेनिंग लेंगे। इन्हें भी हर महीने 8 हजार 500 रुपए दिए जाएंगे। इस हिसाब से साल में ग्रेजुएट के पास 1 लाख रुपए होंगे।

मुझे समझ नहीं आता कि राज्य सरकार के लिए वायनाड में मेडिकल कॉलेज पहुंचाना इतना मुश्किल क्यों है। मैंने इस मुद्दे पर व्यक्तिगत रूप से सीएम से बात की है। हम उन पर दबाव बनाना जारी रखेंगे।

हुल गांधी के 15 अप्रैल के कोझिकोड के भाषण की बड़ी बातें...

रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई, कर्ज के बोझ, सरकार के दमन से शहीद होते किसान, बेसहारा मजदूर, प्रताड़ित व्यापारी, डॉलर के मुकाबले इतिहास में सबसे कमजोर रुपया और दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार ‘इलेक्टोरल बॉण्ड’। इन सभी ‘Appetizers’ का स्वाद चख चुकी जनता से नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि 2047 में वह ‘Main Course’ खिलाएंगे।

भाजपा संविधान को नष्ट कर रही है, लोकतंत्र पर हमला कर रही है, संस्थानों को नष्ट कर रही है। भारत को विभाजित कर रही है, लेकिन केरल CM मुझ पर चौबीसों घंटे हमला क्यों कर रहे हैं। उन्हें मोदी, भाजपा और RSS पर भी हमला करना चाहिए।

हमारा काम संविधान की रक्षा करना और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा करना है। यह हमारा कर्तव्य है। हम कभी भी जाति, धर्म या भाषा के आधार पर नागरिकता तय नहीं करेंगे। हम भारत के विचार के आधार पर नागरिकता तय करेंगे।

मैं RSS और भाजपा पर हमला करता हूं और मैं लगातार ऐसा करता रहा हूं। वे चौबीसों घंटे मेरे पीछे पड़े रहते हैं। ED ने मुझसे 55 घंटे पूछताछ की। जब मैंने संसद में भाषण दिया तो बीजेपी ने मुझे संसद से बाहर निकाल दिया। सुप्रीम कोर्ट ने मुझे बहाल किया।

उन्होंने मेरा घर छीन लिया, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मुझे आपके घर की जरूरत नहीं है। भारतवासियों के दिलों में मेरे लाखों घर हैं। यह एक वैचारिक लड़ाई है और मैं लड़ता हूं। मैं जानता हूं कि जब कोई भाजपा पर हमला करता है तो भाजपा जवाबी हमला करने के लिए CBI और ED का इस्तेमाल करती है।

EC अफसरों ने राहुल के हेलिकॉप्टर की जांच की, तमिलनाडु के नीलगिरि में फ्लाइंग स्क्वॉड पहुंची

इलेक्शन कमीशन के अधिकारियों ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की जांच की। तमिलनाडु के नीलगिरि में फ्लाइंग स्क्वॉड के अधिकारियों ने यह छानबीन की। इस छानबीन के बारे में और डिटेल अभी सामने नहीं आई है। राहुल ने यहां नीलगिरि कॉलेज में आर्ट्स और साइंस के स्टूडेंट्स और चाय बागान के वर्कर्स से मुलाकात की।

तमिलनाडु के बाद राहुल गांधी केरल के वायनाड पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया। रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि वायनाड के लोग हर बार मुझे जो प्यार और अपनापन देते हैं, उसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। वायनाड का हर एक शख्स मेरा परिवार है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.