राहुल बोले- मेरे खिलाफ ED रेड की प्लानिंग:इंतजार करूंगा, चाय-बिस्किट मेरी तरफ से

Updated on 02-08-2024 01:51 PM

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरोट (ED) रेड की प्लानिंग हो रही। राहुल ने गुरुवार देर रात 1:52 बजे X पर की गई एक पोस्ट में यह दावा किया।

उन्होंने लिखा- टू-इन-1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि मेरे खिलाफ रेड की योजना बनाई जा रही है। मैं ED अधिकारियों का बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से।

राहुल ने संसद में कहा था- 6 लोग देश को चक्रव्यूह में फंसा रहे
राहुल ने 29 जुलाई को संसद सत्र के दौरान बजट 2024-25 पर लोकसभा में भाषण दिया था। इसी दौरान उन्होंने बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की। उन्होंने कहा कि छह लोगों का एक ग्रुप पूरे देश को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। ये 6 लोग- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडाणी और अंबानी हैं।

राहुल ने कहा था- हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है।

राहुल ने कहा- 21वीं सदी में एक नया 'चक्रव्यूह' रचा गया है- वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिह्न प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है। देश के किसान, मजदूर और नौजवान डरे हुए हैं।

राहुल बोले- इंडिया ब्लॉक चक्रव्यूह तोड़ेगा राहुल ने कहा- केंद्र सरकार ने जो चक्रव्यूह रचा है, उससे करोड़ों लोगों को नुकसान हो रहा है। इंडिया ब्लॉक सदन में जातीय जनगणना और MSP के लिए कानूनी गारंटी पास करके यह चक्रव्यूह तोड़ेगा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अन्नदाता सरकार से MSP मांग रहा है। हमें लगता था सरकार बजट में इसका प्रावधान कर देती तो जो किसान चक्रव्यूह में फंसे हैं वे निकल पाते। आपने नहीं किया तो मैं यहां इंडिया ब्लॉक की तरफ से गारंटी देता हूं कि हम इस सदन में पास करके आपको देंगे।

अनुराग ठाकुर बोले- राहुल ने न महाभारत पढ़ी, न देखी

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 31 जुलाई को संसद में भाषण देते हुए राहुल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एक्सीडेंटल हिंदू हैं और महाभारत के बारे में उनका ज्ञान भी एक्सीडेंटल है। इन लोगों ने न तो संविधान पढ़ा है और न ही महाभारत। आश्चर्य की बात है कि उन्होंने महाभारत देखी भी नहीं है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि महाभारत में अभिमन्यु की हत्या में 6 नहीं बल्कि 7 महारथी शामिल थे। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उन्होंने महाभारत नहीं देखी या पढ़ी है तो कम से कम उन्हें अपने सांसद शशि थरूर का नॉवेल 'द ग्रेट इंडियन नॉवेल' पढ़ना चाहिए था।

अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में शशि थरूर की 'द ग्रेट इंडियन नॉवेल' पढ़ते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं थे। वह (शशि थरूर) कह रहे हैं कि 1947 में जिसने सत्ता संभाली वह धृतराष्ट्र थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल ने चक्रव्यूह का विषय उठाकर अच्छा किया क्योंकि इस देश ने कांग्रेस पार्टी के कई चक्रव्यूह अच्छे से देखे हैं।

राहुल के दावे पर क्या बोले इंडिया ब्लॉक के नेता...

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर- "हम सभी जानते हैं कि भाजपा सरकार और PM मोदी ने पिछले 10 सालों में विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए एजेंसियों, खासकर ED, CBI और IT का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया है। 2024 में भाजपा बहुमत भी हासिल नहीं कर सकी। पार्टी 303 से 240 पर सिमट गई। टीडीपी और जेडीयू के समर्थन से उन्होंने सरकार बना ली है। यह सरकार फिर से विपक्ष के नेता के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करना शुरू कर रही है।"

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत- "सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं बल्कि वे सभी लोग जो लोकतंत्र को बचाने के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन सभी के खिलाफ साजिश रची जा रही है। यह साजिश विदेशी धरती पर रची जा रही है। कुछ भी हो सकता है, हम सब पर हमला हो सकता है, राहुल गांधी पर हमला हो सकता है क्योंकि पिछले महीने जिस तरह से हम सबने राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार को आड़े हाथों लिया है, उससे उनकी नींद उड़ गई है।''

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी- "राहुल गांधी को जानकारी मिली है कि ED के अधिकारी उनके आवास पर छापा मार सकते हैं। जब सरकार डरती है तो वह ED और CBI को आगे कर देती है। केंद्र सरकार ने महुआ मोइत्रा, संजय राउत, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल के साथ भी ऐसा ही किया था।"

2. राहुल के दावे पर क्या बोले भाजपा नेता
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ''यह देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। वह संसद के अंदर झूठ बोलने के साथ-साथ बाहर भी दुष्प्रचार कर रहे हैं। वे दुनिया से जाति पूछ रहे हैं और अपनी जाति बताने से भाग रहे हैं।"

भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत: "कहते हैं न चोर की दाढ़ी में तिनका, वही डर उन्हें (राहुल गांधी) सता रहा है। वे डरे हुए क्यों है? किस बात का डर है?"

भाजपा सांसद कंगना रनोट: "​​​​​​राहुल गांधी की बातें मुझे समझ नहीं आती। वे देश के प्रति जिन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, वह उनके बारे में सबसे खराब बात वह है। राहुल कहते हैं कि देश का हलवा बंट रहा है। वे देश के बजट को हलवा कहते हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी भी ने कई बजट बनाए हैं। जैसा कि अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस की मानसिकता अपने फायदे के लिए देश को बांटने की है। यह मानसिकता पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से चली आ रही है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.