राहुल बोले-हिंदुस्तान को 2 तरह के शहीद नहीं चाहिए:भागलपुर में कहा-सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को उठाकर फेंक देंगे

Updated on 20-04-2024 04:39 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भागलपुर में जनसभा की। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बात करते हैं, इतनी सीटें आएंगी, उतनी सीटें आएंगी, लेकिन मैं कहता हूं- एनडीए को 150 से ज्यादा सीट नहीं आएगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को उठाकर फेंक देंगे। देश को 2 तरह के शहीद नहीं चाहिए।

राहुल गांधी के 12 मिनट के भाषण में उनका जोर रोजगार पर था। उन्होंने बताया कि इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो किस तरह की योजना लाएंगे। उन्होंने कहा कि जो पैसा मोदी सरकार ने अमीरों में बांटा वो हमारी सरकार बनी तो गरीबों को देंगे।

भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में राहुल की सभा में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने अपने 3 मिनट के भाषण में कहा कि 400 पार की फिल्म फ्लॉप हो चुकी है। पहले और दूसरे फेज में हम जीत रहे हैं। उन्होंने पूर्णिया से राजद प्रत्याशी बीमा भारती के पक्ष में भी प्रचार किया।

बता दें कि भागलपुर से इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अजीत शर्मा हैं। यहां उनका मुकाबला जेडीयू प्रत्याशी और सीटिंग सांसद अजय कुमार मंडल से है। वहीं पूर्णिया से राजद उम्मीदवार बीमा भारती भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.