राहुल बोले- PM मोदी अडाणी को बचा रहे: 2000 करोड़ का घोटाला करके भी बाहर

Updated on 22-11-2024 01:24 PM

भाजपा ने गुरुवार को कहा अडाणी ग्रुप के खिलाफ अमेरिकी केस में नामित चारों राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं थी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तमिलनाडु में उसकी सहयोगी पार्टी की सरकार थी। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने 2019 में राफेल मुद्दा उठाया था, लेकिन बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी।

दरअसल, गुरवार को ही राहुल गांधी ने अमेरिका में गौतम अडाणी पर लगे करप्शन के आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा था कि अडाणी जी 2 हजार करोड़ रुपए का स्कैम कर रहे हैं और बाहर घूम रहे हैं, क्योंकि पीएम मोदी उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे हैं। गौतम अडाणी ने अमेरिका में क्राइम किया है, लेकिन भारत में उन पर कुछ नहीं हो रहा है। अडाणी की प्रोटेक्टर SEBI की चेयरपर्सन माधबी बुच पर केस होना चाहिए।

न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों की धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोप लगे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस का कहना है कि अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे हैं। आरोप है कि ओडिशा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर राज्य में बिजली कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने के लिए सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी।

राहुल की कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें

जेपीसी बनाने की मांग: राहुल ने कहा- विपक्ष के नेता के तौर पर मैं यह मुद्दा उठा रहा हूं। अडाणी, बीजेपी को पूरा सपोर्ट करते हैं। हमारी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) बनाने की मांग है।

अडाणी ने देश को हाईजैक किया: अडाणी का कुछ नहीं होता। प्रधानमंत्री कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि पीएम मोदी उनके दबाव में हैं। अगर मोदी ने ऐसा किया तो वे (मोदी) भी जाएंगे। अडाणी ने देश को हाईजैक कर लिया है।

अडाणी BJP को फंडिंग करते हैं: अमेरिका की FBI ने जांच की है। मैं पहले से कह रहा हूं कि अडाणी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मैंने दो-तीन बार पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जांच होनी चाहिए। जब तक अडाणी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक बात नहीं बनेगी। अडाणी जी बीजेपी को फंडिंग करते हैं।

SEBI चेयरपर्सन माधबी बुच ने भ्रष्टाचार किया: आपने कहा कि हम बहुत दिनों से अडाणी का मुद्दा उठा रहे हैं और कुछ हो नहीं रहा। अब मोदी जी की क्रेडिबिलिटी खत्म हो चुकी है। हम धीरे-धीरे देश को पूरा नेटवर्क दिखा देंगे। माधबी बुच ने अपना काम नहीं किया। हिंदुस्तान का हर रिटेल इंवेस्टर जानता है कि SEBI प्रमुख माधबी बुच ने भ्रष्टाचार किया।

धीरे-धीरे सब सामने आएगा: अडाणी का अमेरिका में अभी जो मामला सामने आया है, वो सिर्फ बानगी है। बांग्लादेश, श्रीलंका, केन्या के मामले हैं। मोदी जी जहां जाते हैं, अडाणी जी को बिजनेस दिलवाते हैं। धीरे-धीरे ये सब सामने आएगा।

अमेरिका का मामला अडाणी ग्रीन एनर्जी से जुड़ा

अमेरिकी कोर्ट में गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों की धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोप लगे हैं। यह पूरा मामला अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ है। 24 अक्टूबर 2024 को यह मामला US कोर्ट में दर्ज किया गया, जिसकी सुनवाई बुधवार को हुई। अडाणी के अलावा इसमें शामिल 7 अन्य लोग सागर अडाणी, विनीत एस जैन, रंजीत गुप्ता, साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा और रूपेश अग्रवाल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.