राहुल बोले- प्रधानमंत्री मास रेपिस्ट के लिए वोट मांग रहे,ये है मोदी की गारंटी

Updated on 03-05-2024 12:01 PM

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर रेपिस्ट के लिए वोट मांगने का आरोप लगाया और कहा कि ‘यही है मोदी की गारंटी।’

राहुल गुरुवार, 2 मई को कर्नाटक के शिवमोगा में चुनाव प्रचार कर रहे थे। मामला जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़ा है। कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस साथ चुनाव लड़ रही हैं।

प्रज्वल पर कई महिलाओं ने रेप और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में केस दर्ज हो चुका है और प्रज्वल विदेश जा चुके हैं।

मोदी ने 18 दिन पहले रेवन्ना के समर्थन में रैली की थी

मोदी महज 18 दिन पहले 14 अप्रैल को इसी प्रज्वल के समर्थन में मैसूर में रैली कर रहे थे। तब मोदी ने कहा था, 'आज भारतीय राजनीति में देवगौड़ा सीनियर मोस्ट नेता हैं। उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना बहुत बड़ा सौभाग्य है। मैसुरु से यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार, चामराजनगर से एस बालाराज, हासन से प्रज्वल रेवन्ना और मांड्या से मेरे मित्र एचडी कुमारस्वामी, आने वाली 26 अप्रैल को इनके लिए आपका हर वोट मोदी को मजबूती देगा। देश का भविष्य तय करेगा।'

इसी का हवाला देते हुए राहुल ने कहा, ‘कर्नाटक में सबसे बड़ा इश्यू प्रज्वल रेवन्ना का है। पीएम मोदी ने उसके समर्थन में प्रचार किया है। उसने (प्रज्वल ने) 400 महिलाओं का मास रेप किया है। पीएम मोदी को इसका जवाब और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।'

राहुल के पीएम पर 4 आरोप, बोले- वे सत्ता के लिए कुछ भी करने को तैयार

राहुल ने कहा, 'प्रज्वल रेवन्ना 400 महिलाओं का रेप करता है, वीडियो बनाता है। इसे मास रेप (कइयों के साथ दुष्कर्म) कहा जाता है। कर्नाटक में मंच पर प्रधानमंत्री मास रेपिस्ट का समर्थन कर रहे हैं।जब प्रधानमंत्री आपसे वोट मांग रहे थे तो उन्हें पता था कि प्रज्वल रेवन्ना ने क्या किया था।'

'प्रधानमंत्री को हिंदुस्तान की हर महिला से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने एक मास रेपिस्ट को मंच पर लाकर उसे समर्थन देने की बात की। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने देश की हर महिला का अपमान किया है।'

'उनके (मोदी) पास सारी मशीनरी है, इंटेलिजेंस है, कस्टम्स है, तब भी प्रधानमंत्री ने इस मास रेपिस्ट को जर्मनी जाने दिया। ये उनकी गारंटी है।'

विदेश मंत्रालय ने कहा- प्रज्वल के लिए कोई वीजा नोट जारी नहीं किया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने गुरुवार को कहा, 'सांसद (प्रज्वल रेवन्ना) की जर्मनी यात्रा के संबंध में विदेश मंत्रालय से न तो कोई राजनीतिक मंजूरी मांगी गई थी और न ही जारी की गई थी।'

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने सांसद (प्रज्वल) के लिए किसी अन्य देश के लिए कोई वीजा नोट भी जारी नहीं किया है। उन्होंने राजनयिक पासपोर्ट पर यात्रा की।

प्रज्वल हासन सीट से चुनाव लड़ रहे

रेवन्ना हासन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहीं से मौजूदा सांसद हैं। हासन में 26 अप्रैल को दूसरे फेज में वोटिंंग हो चुकी है। इससे पहले भी रेवन्ना मोदी की रैलियों में साथ दिख चुके हैं। कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस के बीच गठबंधन है। रेवन्ना पर रेप और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है।

रेवन्ना के अश्लील वीडियो केस की टाइमलाइन

26 अप्रैल: कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। वोटिंग से पहले सोशल मीडिया पर 200 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल हुए।
27 अप्रैल: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। इस दौरान बीजेपी नेता देवराज ने दावा किया कि प्रज्वल के पेन ड्राइव में 2900 से ज्यादा अश्लील वीडियो हैं। वोटिंग के बाद वे जर्मनी रवाना हो गए।

28 अप्रैल: वायरल वीडियो को लेकर रेवन्ना के घर काम करने वाली मेड ने प्रज्वल और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

30 अप्रैल: प्रज्वल के पूर्व ड्राइवर कार्तिक ने किसी अज्ञात जगह से वीडियो जारी किया। इसमें कहा कि मैंने प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े वीडियो और फोटो भाजपा नेता देवराज गौड़ा के अलावा किसी को नहीं दिए थे।

2 मई: रेवन्ना के खिलाफ विशेष जांच दल (SIT) ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.