भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छठा दिन राहुल ब्रह्मपुत्र में बोट में बैठे

Updated on 19-01-2024 12:27 PM

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज छठा दिन है। यात्रा आज असम में ही आगे बढ़ेगी। राहुल ने आज (19 जनवरी) ब्रह्मपुत्र नदी में सफर किया। वे दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली पहुंचे।

यहां जयराम रमेश ने कहा- असम के मुख्यमंत्री बौखलाए हुए हैं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। हमने कोई नियम नहीं तोड़ा। असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा पूरी कोशिश कर रहे हैं कि लोग सड़क पर न आएं और राहुल गांधी को न देख पाएं। उन्हें जो कुछ करना है, करने दीजिए। हमें जो कुछ करना है, वो हम करेंगे।

राहुल बोले- यात्रा का लक्ष्य अन्याय के खिलाफ लड़ना
गुरुवार 18 जनवरी को यात्रा नगालैंड से असम पहुंची। यहां शिवसागर जिले में राहुल ने आमसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा- भाजपा और RSS देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय कर रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लक्ष्य हर धर्म, हर जाति के लोगों को एकजुट करने के साथ इस अन्याय के खिलाफ लड़ना भी है।

राहुल ने असम में भाजपा की हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- असम में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भाजपा देश में नफरत फैलाने के साथ जनता का पैसा लूट रही है। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम का मुद्दा उठाएंगे।

राहुल ने कहा- मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ है। PM मोदी आज तक वहां नहीं गए। नगालैंड में PM ने बड़े वादे किए थे। वहां के लोग पूछ रहे हैं कि PM के वादों का क्या हुआ। ऐसी ही चीजें असम में भी हो रही हैं।

उधर असम के जोरहाट में यात्रा का रास्ता बदलने पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा और इसके मुख्य आयोजक केबी बायजू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

राहुल 25 जनवरी तक असम में रहेंगे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि असम में न्याय यात्रा 25 जनवरी तक होगी। असम सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा यहां सफल न हो। हालांकि, हमें विश्वास है कि युवाओं और महिलाओं सहित असम के सभी वर्ग राहुल गांधी की बात सुनेंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चौथे दिन बुधवार (17 जनवरी) को राहुल गांधी नगालैंड में थे। उन्होंने सुबह 9 बजे नगालैंड के वीकेटाउन, झुनहाबोटो से यात्रा की शुरुआत की। मोकोकचुंग में उन्होंने सभा ली। इसके बाद यात्रा चुचुयिम्बेंग गांव और रांगकोंग पहुंची। इसके बाद यात्रा तुली पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह यात्रा असम रवाना हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.