पहले टेस्ट में कप्तानी करेंगे राहुल:चोट के चलते बाहर हुए रोहित की जगह ईश्वरन टीम में

Updated on 12-12-2022 06:32 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट में टीम का का हिस्सा नहीं होंगे। इसके चलते टीम इंडिया की कमान केएल राहुल को सौपी गई है। रोहित शर्मा की जगह इंडिया A के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है।

रोहित बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में हुए थे चोटिल
रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाड़ी दूसरे वनडे में चोटिल हुए थे। उन्हें बाएं अंगूठे में चोट आई थी। रोहित ने तीसरा वनडे मैच नहीं खेला था। अब उन्हें पहले टेस्ट मैच में भी रेस्ट दिया गया है।

राहुल की कप्तानी में भारत दूसरी बार खेलेगा टेस्ट
केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने अब तक एक ही टेस्ट मैच खेला है। इसमें भारत को हार मिली थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी साल जनवरी में राहुल को कप्तानी सौपी गई थी। इसमें साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से भारत को हराया था।

शमी और जडेजा स्क्वाॅड में शामिल नहीं
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के स्क्वाॅड में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय से चोटिल है और अभी तक वे इंजरी से उभर नहीं पाए। इस कारण दोनों को आराम दिया गया है। उनकी जगह नवदीप सैनी और सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया गया है।

बांग्लादेश A के खिलाफ अभिमन्यु ईश्वरन के 2 शतक
बांग्लादेश टूर में इंडिया A ने बांग्लादेश A के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेले। भारत A ने 1-0 से टेस्ट सीरीज जीती। अभिमन्यु ईश्वरन ने इंडिया A की कप्तानी की थी। उन्होंने दोनों ही मैचों में शतक जड़े थे। पहले मैच में ईश्वरन ने 141 और दूसरे टेस्ट में उन्होंने 157 रन बनाए थे।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का स्क्वाॅड
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), के एस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव,अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.