अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में आजमगढ़ में छापे, STF के हाथ खाली, फूलपुर से हिरासत में नकाबपोश

Updated on 21-07-2023 03:40 PM
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी को हुई वकील उमेश पाल की हत्या मामले में जांच एजेंसियों की ओर से लगातार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस क्रम में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के आजमगढ़ में छुपे होने की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। हालांकि, पुलिस को एक बार फिर कोई खास सफलता दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाई। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस और यूपी एसटीएफ की ओर से इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, खुफिया सूचना के आधार पर प्रयागराज के फूलपुर इलाके के आमनाबाद में पुलिस ने छापा मारा। यहां पर शाइस्ता परवीन की मदद के मामले में एक नकाबपोश महिला को हिरासत में लिया गया है। शाइस्ता के ठिकाने की जानकारी के बाद पुलिस की ओर से दबिश बढ़ाई गई है। शाइस्ता परवीन पर उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इसको लेकर प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस की ओर माफिया की पत्नी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। हालांकि, घटना के करीब 5 माह बाद भी साजिशकर्ता का सुराग लगाने में पुलिस कामयाब नहीं हो पाई है।


एसटीएफ के फिर खाली हाथ

यूपी एसटीएफ के हाथ आजमगढ़ की छापेमारी में भी खाली रहे हैं। इस बार भी माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को पकड़ पाने में पुलिस की टीम कामयाब नहीं रही। खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी के बाद दो घंटे तक पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आजमगढ़ के दो गांवों में पुलिस की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, पुलिस टीम को यहां से कुछ भी हासिल नहीं हुआ। एक वकील से भी यहां पर पूछताछ की गई। वकील के पास से भी कोई सूचना नहीं मिलने की बात कही जा रही है। इसके बाद प्रयागराज से गई एसटीएफ की टीम वापस लौट गई है।


बुधवार की रात से छापेमारी की सूचना


पुलिस की ओर से शाइस्ता परवीन की तलाश में जौनपुर से सटे आजमगढ़ जिले के कई गांवों में छापे मारे गए। आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के आमनाबाद गांव से एक नकाबपोश महिला को भी हिरासत मे लिए जाने की जानकारी सामने आई। छापेमारी के दौरान जौनपुर के शाहगंजी की पुलिस के मौजूद रहने की बात कही गई। हालांकि, पुलिस ने किसी को भी हिरासत में लिए जाने से इनकार किया गया। शाहगंज पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर फूलपुर थाना क्षेत्र के आमनाबाद गांव में छापा मारा। दावा किया गया कि यहां पर शाइस्ता से मिलते-जुलते हुलिया वाली महिला ले पनाह ले रखी है। रात में छापेमारी और नकाबपोश महिला को पुलिस के साथ ले जाए जाने का दावा किया जा रहा है। इस संबंध में शाहगंज के सीओ शुभम तोदी ने कहा कि इस प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने अफवाहों से बचने की सलाह दी।

5 माह से फरार चल रही है शाइस्ता

शाइस्ता परवीन करीब पांच माह से फरार चल रही है। 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद आखिरी बार 25 फरवरी को शाइस्ता परवीन को देखा गया था। इस केस में जैसे ही माफिया अतीक अहमद के गिरोह के शामिल होने का खुलासा हुआ और शाइस्ता की संलिप्तता सामने आई, वह अंडरग्राउंड हो गई। इसके बाद से लगाजार प्रयागराज पुलिस और उमेश पाल केस की जांच कर रही यूपी एसटीएफ की टीम उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। 13 अप्रैल को बेटे असद अहमद के एनकाउंटर और 15 अप्रैल को पति अतीक अहमद एवं देवर दानिश अजीम उर्फ अशरफ की हत्या के बाद भी वह सामने नहीं आई। पुलिस की ओर से उस पर 50 हजार का इनाम है। हालांकि, अब तक पुलिस को उसके खिलाफ जितने भी सुराग मिले हैं, वह सही नहीं पाए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.