नोएडा में अवैध फार्महाउस पर रेड, बगैर लाइसेंस परोसी जा रही थी शराब... कार्यक्रम के आयोजक समेत चार अरेस्ट

Updated on 24-11-2023 01:29 PM
प्रवेंद्र सिकरवार, नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में अवैध फार्महाउस पर बिना लाइसेंस शराब परोसे जाने का मामला सामने आया है। यमुना के डूब क्षेत्र में बने फार्महाउस में आयोजित सगाई समारोह में आबकारी विभाग और थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने छापेमारी की। यहां गेस्ट को शराब परोसी जा रही थी। इवेंट ऑर्गेनाइजर समारोह में शराब परोसने और पिलाने का लाइसेंस आबकारी विभाग और थाना पुलिस को नहीं दिखा सके। छापेमारी और तेज हुई तो हरियाणा ब्रैंड की शराब बोतलें और बीयर की कैन बरामद हुईं। पुलिस ने दो इवेंट आर्गेनाइजर और शराब परोस रहे दो लोगों गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने फार्महाउस मालिक समेत समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बने फार्महाउस में आए दिन बड़ी पार्टियों का आयोजन हो रहा है, लेकिन पुलिस इन पर रोक नहीं लगा पा रही है। सेक्टर-135 के कांतम फार्महाउस में बुधवार शाम गाजियाबाद निवासी एक युवक और युवती की सगाई का समारोह चल रहा था। समारोह की जिम्मेदारी इवेंट कंपनी को दी गई थी। देर शाम समारोह में शराब परोसे जाने की सूचना आबकारी विभाग को मिली। आबकारी की टीम ने थाना पुलिस के साथ मिलकर फार्महाउस में छापेमारी की। छापेमारी के वक्त युवक और युवती पक्ष के करीब 120 लोग मौजूद थे।

आबकरी विभाग की टीम को मिला शराब काउंटर


आबकारी पुलिस को मौके पर एक शराब का काउंटर मिला। काउंटर के नीचे से करीब 18 बोतलें हरियाणा मार्का शराब और 18 बीयर की बोतल बरामद हुईं। आबकारी और थाना पुलिस ने इवेंट मैनेजर राहुल कसाना और सूरज सिंह निवासी गाजियाबाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बिना लाइसेंस के शराब परोसने की बात कबूली। आबकारी टीम के अनुसार, इवेंट मैनेजर ने बताया कि यह आयोजन कांतम फार्महाउस की महिला मालिक पूजा जैन ने किया है।

हरियाणा पुश्ता में होती है शराब की सप्लाई

पकड़े गए अरोपियों ने बताया कि हरियाणा क्षेत्र में पुश्ते पर मोनू भाटी की शराब की दुकान है। यहां से हरियाणा मार्का शराब फार्महाउस में होने वाली पाटियों में पहुंचाई जाती है। सगाई समारोह में भी शराब मोनू भाटी की दुकान के सेल्समेन ने पहुंचाई थी। मोनू भाटी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

एडीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि थाना पुलिस और आबकारी टीम ने बुधवार रात फार्महाउस पर छापा मारा। मौके से करीब 60 हजार रुपये की हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। चार लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.