BCCI के पूर्व अध्‍यक्ष श्रीनिवासन के ठिकानों पर रेड : ED उनकी कंपनी इंडिया सीमेंट्स के रिकॉर्ड खंगाल रही

Updated on 02-02-2024 12:50 PM

BCCI के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स के दफ्तरों में जांच एजेंसी ED ने रेड की। कंपनी के दिल्ली और चेन्नई के दफ्तरों की तलाशी ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के उल्लंघन मामले में की गई। फॉरेन करेंसी के फ्लो को नियंत्रित करने के लिए 1999 में FEMA बनाया गया था।

चेन्नई में इंडिया सीमेंट्स के दो और दिल्ली में एक दफ्तर में बुधवार को तलाशी ली गई है। कंपनी ने कहा कि वो एजेंसी की जांच में सहयोग कर रही है।

इंडिया सीमेंट्स देश की बड़ी सीमेंट कंपनियों में से एक हैं। रेवन्यू के लिहाज से यह 9वीं सबसे बड़ी सूचीबद्ध सीमेंट कंपनी है। इसके तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 7 प्‍लांट हैं।

CSK में श्रीनिवासन की 28.14% हिस्सेदारी है
श्रीनिवासन IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मालिक भी हैं। फैमली को मिलाकर उनके पास 28.14% हिस्सेदारी है। श्रीन‍िवासन और उनकी बेटी रूपा की पिछले साल ही CSK टीम के माल‍िक के तौर पर वापसी हुई थी। उन्होंने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स को 91 मिलियन डॉलर में खरीदा था। साल 2013 में एन श्रीनिवासन की टीम CSK का नाम स्पॉट फिक्सिंग में आया था। इसके बाद टीम पर दो साल के लिए बैन लगा दिया गया था।

2005 में ही BCCI से जुड़ गए थे श्रीनिवासन
श्रीनिवासन साल 2001 से 2018 तक तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के प्रेसिडेंट थे। वो साल 2005 से 2008 के दौरान BCCI के कोषाध्यक्ष थे। फिर 2008 से 2011 तक वह इस संस्था के सेक्रेटरी रहे। बाद में साल 2011-12 के दौरान वो BCCI के प्रेसिडेंट भी बने। लेकिन CSK का फिक्सिंग में नाम आने के बाद मई 2023 में उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.