उत्तराखंड कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापे : ED की उत्तराखंड दिल्ली और चंडीगढ़ में 12 जगहों पर सर्चिंग

Updated on 07-02-2024 11:54 AM

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पूर्व मंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस के नेता हरक सिंह रावत के देहरादून स्थित घर पर छापा मारा। जांच एजेंसी ने रावत के करीबियों के दिल्ली और चंडीगढ़ के 12 ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की है।

सूत्रों के मुताबिक, फॉरेस्ट लैंड स्कैम मामले में ED ने ये कार्रवाई की है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, रावत के मंत्री रहते कॉर्बेट पार्क के पाखरों रेंज में टाइगर सफारी प्रोजेक्ट के लिए 169 पेड़ों की जगह 6 हजार पेड़ों की अवैध रूप से कटाई की गई थी। इसके अलावा पाखरो रेंज में अवैध निर्माण भी हुआ था।

इस मामले में रावत और तब के कुछ अधिकारियों और उनके करीबियों पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं। ED आज इसी मामले को लेकर छापेमारी कर रही है। इससे पहले अगस्त, 2023 में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने भी रावत के खिलाफ कार्रवाई की थी।

रावत 2019-20 में भाजपा सरकार में वन मंत्री थे। अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करते हुए कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद 2022 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। रावत के साथ उनकी बहू अनुकृति गुसाई ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

30 अगस्त 2023 में विजिलेंस ने भी की थी छापेमारी

30 अगस्त 2023 को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण को लेकर देहरादून में हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर विजिलेंस ने छापेमारी की थी। इसमें उनके बेटे के भी कई संस्थान शामिल थे। इसे लेकर भाजपा के विधायक दिलीप रावत ने इन मामलों की CBI जांच की मांग की थी।

इसके अलावा रावत के ठिकानों पर पहले भी छापेमारी की जा चुकी है। विजलेंस टीम ने उनके देहरादून के शंकरपुर स्थित एक कॉलेज और छिद्दरवाला में एक पेट्रोल पंप पर छापा मारा था। विजलेंस टीम ने पाया था कि इन दोनों जगह पर दो जनरेटर लगाए गए थे, जिसे सरकारी पैसों से खरीदा गया था।

हरक सिंह रावत का राजनीतिक सफर

  • हरक सिंह रावत 1991 में पहली बार मंत्री थे। उत्तराखंड के बनने से पहले वे उत्तर प्रदेश सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री बने।
  • उत्तराखंड में 2002 में भाजपा की एनडी तिवारी सरकार में उन्हें मंत्री पद का दर्जा मिला था।
  • 2007 में हरक सिंह रावत नेता प्रतिपक्ष बने।
  • 2012 में हरीश रावत सरकार के दौरान हरक सिंह रावत को कृषि, चिकित्सा शिक्षा ,सैनिक कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया
  • 2017 में भाजपा सरकार में हरक सिंह रावत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
  • 2022 में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन की

कल केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी के घर ED ने मारा था छापा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी बिभव कुमार और AAP के कोषाध्यक्ष और सांसद एनडी गुप्ता के घर पर मंगलवार (6 फरवरी) को ED की रेड हुई थी। दिल्ली में AAP नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के करीब 10 ठिकानों पर जांच एजेंसी ने तलाशी ली। ED की यह कार्रवाई दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी।

ED का केजरीवाल को पांचवां समन, लेकिन पेश नहीं हुए
अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में शुक्रवार (2 फरवरी) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पांचवें समन पर भी पेश नहीं हुए थे। शराब घोटाला मामले में ED केजरीवाल को 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को 4 समन भेज चुकी है। केजरीवाल अब तक एक बार भी पेश नहीं हुए। इसी केस में मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह जेल में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.