पूर्व गृह मंत्री के बेटे के रिसॉर्ट पर छापा:ग्वालियर में सेंट्रल जीएसटी ने पकड़ी ढाई करोड़ की टैक्स चोरी,आधी रात तक कार्रवाई

Updated on 12-03-2024 11:43 AM

ग्वालियर में सोमवार को भोपाल और ग्वालियर के केंद्रीय गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) के अफसरों ने इंपीरियल गोल्फ रिसॉर्ट पर छापा मारा है। टीम ने सुबह चार बजे तक दस्तावेज खंगाले। करीब ढाई करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है।

बताया जा रहा है कि यह रिसॉर्ट एमपी के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे अंशुमन मिश्रा और बिल्डर रोहित बाधवा का है।

दोपहर में पहुंची टीम, देर रात तक कार्रवाई
विभाग के अफसरों को सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट में टैक्स चोरी की जा रही है। इसके बाद सोमवार दोपहर 2.30 बजे सेंट्रल GST की 15 अफसरों की टीम यहां पहुंची और आधी रात तक दस्तावेज खंगालती रही। टीम ने रिसॉर्ट से जुड़े अन्य संस्थानों को भी निगरानी में लिया है।

सोमवार को भोपाल से आई टीम ने ग्वालियर के स्थानीय अफसरों को साथ लेकर दो टीम बनाई। जो चार वाहनों से ग्वालियर बायपास पर सिरोल थाना क्षेत्र स्थित रिसोर्ट पहुंची। छापे के दौरान वहां दोनों डायरेक्टर मौजूद थे।

लगभग डेढ़ करोड़ की टैक्स की हेराफेरी
अफसरों ने आधिकारिक तौर पर कोई भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार रात तक डेढ़ करोड़ रुपए की टैक्स चोरी सामने आ चुकी है।

पता चला है कि भोपाल से अफसर रविवार रात को ही ग्वालियर पहुंच गए थे। यहां पहले उन्होंने इम्पीरियल गोल्फ रिसॉर्ट के डायरेक्टर अंशुमन मिश्रा और रोहित बाधवा के बारे में डिटेलिंग की। साथ ही, उनके अन्य प्रतिष्ठान और प्रोजेक्ट पर निगरानी रखी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.