जम्मू के 4 जिलों के 56 ठिकानों पर छापेमारी:लश्कर-जैश से जुड़े होने का शक था, कई संदिग्ध गिरफ्तार

Updated on 27-11-2024 02:18 PM

जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो दिन में 56 आतंकवादी ठिकानों पर रेड कर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई संदिग्ध आतंकवादियों और ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है। जम्मू रीजन के चार जिलों में हुई छापेमारी में पुलिस को कई हथियार, कैश, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज बरामद हुए हैं।

इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को राजौरी जिले में घरों सहित 9 इलाकों की कई लोकेशन पर छापे मारे। इसके अलावा दो दिन में पुंछ की 12, उधमपुर की 25 और रियासी की 10 लोकेशन पर पुलिस ने रेड की।

जम्मू जोन के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADG) आनंद जैन ने कहा कि जब्त किए गए सामान और जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ने पर ऐसे और ऑपरेशन किए जा सकते हैं।

अलग-अलग मामलों में रेड 

जम्मू जोन के चारों जिलों में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े अलग-अलग मामलों में रेड की गई। राजौरी और पुंछ में 2013 और इस साल के आतंकवाद संबंधी मामले की जांच के लिए रेड की गई। वहीं, उधमपुर और रियासी में की छापेमारी बसंतगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक केस से जुड़ी थी।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग आतंकवादियों को संवेदनशील जानकारी, हथियार और फंड मुहैया कराते थे।

आतंकवादी संगठनों में और लोगों को शामिल करने वाले थे

पुलिस की रेज जैश और लश्कर से संबंधित संदिग्ध आतंकवादियों और उनके लिए ग्राउंड पर काम करने वाले लोगों पर की गई। पुलिस को शक था कि ये लोग जम्मू में और ऑन-ग्राउंड वर्कर्स एक्टिवेट करना चाहते हैं, जिससे आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाया जा सके।

ADGP जैन ने जम्मू के नागरिकों से भी आतंकवादियों, उनके साथियों और इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.