राजस्थान के बड़े होटल और बजरी कारोबारी के छापेमारी : जयपुर, उदयपुर के कई ठिकानों पर पहुंची ED की टीमें

Updated on 14-02-2024 12:53 PM

राजस्थान में आज बजरी और होटल कारोबारी मेघराज सिंह के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। सिंह के जयपुर और उदयपुर समेत कई शहरों में स्थित ठिकानों पर कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में विभाग की जयपुर और दिल्ली की टीमें शामिल हैं। इस दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि 2020 में सियासी संकट के वक्त मेघराज सिंह के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ होटल में भी कांग्रेस नेताओं की बाड़ेबंदी की गई थी।

जानकारी के अनुसार मेघराज और गडानी ग्रुप पर आज सुबह 4 बजे से ईडी की टीमें छापेमारी कर रही हैं। जयपुर में 200 फीट बाईपास के पास मुख्य ऑफिस, वैशाली नगर स्थित मेघराज आवास, पानीपेच चौराहे के पास बजरी कार्यालय पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं टोंक, भरतपुर, सवाई माधोपुर की साइट पर भी ईडी की टीम पहुंची हैं। उदयपुर में तीन जगहों पर सर्च की जा रही है।

कई नेताओं पर भी कार्रवाई संभव

जानकारी के अनुसार आज रात तक गुजरात की ईडी की टीम भी जयपुर,उदयपुर और अन्य ठिकानों पर पहुंच कर आगे के सर्च में हिस्सा लेने वाली हैं। इस ग्रुप ने राजस्थान और दिल्ली के व्यापारियों और नेताओं को अपना पार्टनर बना रखा है। इसलिए ईडी जांच का दायरा बढ़ा सकती है।

दरअसल, इनके नाम खान घोटाले में सामने आए थे। जिसके आधार पर ईडी अधिकारियों ने कई कारोबारियों को रडार पर ले रखा था। उसी के आधार पर यह कार्रवाई बताई जा रही हैं। अलसुबह एक साथ कई ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंचीं। ईडी की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान शाम तक कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

मेघराज सिंह की तलाश में जुटी टीमें

ईडी की टीम को आज सर्च के दौरान मेघराज सिंह नहीं मिले। ईडी के अधिकारियों ने परिवार को उन्हे बुलाने के लिए कहा है, लेकिन सुबह 5 बजे से 11 बजे तक मेघराज सिंह ईडी के अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए हैं। ईडी के अधिकारी मेघराज सिंह की तलाश में कई अन्य जगहों पर भी सर्च कर रहे हैं।

ईडी के पास जानकारी है कि ये लोग खान विभाग के अधिकारियों को कैश में रिश्वत दिया करते थे। किसी भी प्रकार का रिश्वत का पेमेंट ऑनलाइन नहीं होता था। ग्रुप के कुछ लोग खान विभाग में संविदा पर काम कर रहे हैं। जो विभाग की सभी गतिविधियों के बारे में समय-समय पर ग्रुप को अपडेट किया करते थे।

नदी से बजरी कितनी उठ रही है, खनन विभाग के अधिकारियों से मिली भगत कर इसकी जानकारी में गड़बड़ी की जा रही थी। कुल 1500 करोड़ की गड़बड़ी का अनुमान है।

साथ ही ईडी को सूचना मिली है कि जो भी इनके पास लीज है। वह इन लोगों ने सरकार से कम दामों में अपनी फर्म के नाम करवा ली थी। इसके आधार पर सरकार को भी करोड़ों का नुकसान हुआ था, लेकिन इनकी कम्पनी को बड़ा फायदा हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.