स्कूल मरम्मत की सर्वाधिक राशि मिली रायगढ़ को, होना चाहिए गुणवत्तापूर्ण निर्माण : कलेक्टर

Updated on 27-04-2023 09:51 PM

रायगढ़ ।  राज्य शासन द्वारा पूरे प्रदेश में मात्र एक रायगढ़ जिले के लिए स्कूलों की मरम्मत हेतु लगभग 130 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। जो जिले के लिए एक सुनहरा अवसर है।

इसलिए इस राशि का बेहतर उपयोग करें। यह सोचकर स्कूलों में निर्माण करायें कि अपना खुद का मकान बना रहे है, जिसमें अपने स्वयं के बच्चे रहेंगे। निर्माण कार्यों में क्वालिटी का विशेष ध्यान दें। उक्त बातें कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने शिक्षा विभाग की बैठक में कहीं।

कलेक्टर सिन्हा ने बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि जिन स्कूलों में मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है, वे आगामी 5 मई तक सभी स्कूलों में निर्माण कार्य चालू करायें। निर्माण कार्य के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बरसात के दिनों में दीवारों में सीपेज की समस्या न हो एवं छत से पानी नहीं टपकना चाहिए। साथ ही स्कूल के शौचालय हवादार एवं दरवाजे-खिड़की रोशनदार होने चाहिए। स्कूल में लैब एवं लाईब्रेरी भी बनवाईये। प्राप्त राशि में अच्छी गुणवत्ता के साथ क्या-क्या निर्माण हो सकता है इसका ध्यान रखें।

बैठक में कलेक्टर ने जिले के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जिले में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने कहा। जिससे बच्चे आईआईटी-जेईई, नीट जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में ज्यादा से ज्यादा चयनित हो सके। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक पूरे समाज और विशेष रूप से बच्चों के लिए आदर्श होते है।

इसलिए शिक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राचार्य किसी भी स्कूल का मुखिया होता है, इसलिए उन्हे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यकतानुसार नवाचारी तकनीकों का उपयोग करते हुए स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना चाहिए। बैठक में कलेक्टर ने स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, स्कूलों की सतत मॉनिटरिंग और छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.